Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026

    रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»नीतीश सरकार के बड़े ऐलान! 961 पदों पर बहाली, रोहतास में लगेगी सीमेंट फैक्ट्री
    Breaking News

    नीतीश सरकार के बड़े ऐलान! 961 पदों पर बहाली, रोहतास में लगेगी सीमेंट फैक्ट्री

    AdminBy AdminJanuary 16, 2026Updated:January 16, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज नए साल की पहली कैबिनेट बैठक हुई. इस बैठक में कुल 43 प्रस्तावों पर मुहर लगी. कई अहम फैसले लिए गए, जिनका सीधा असर राज्य के विकास और रोजगार पर पड़ेगा. कैबिनेट ने बाणसागर समझौते के तहत बिहार और झारखंड के बीच पानी के बंटवारे को मंजूरी दी. अब सोन नदी का 5.75 मिलियन एकड़ फीट पानी बिहार को और 2 मिलियन एकड़ फीट पानी झारखंड को मिलेगा. वहीं रोहतास में सीमेंट फैक्ट्री लगेगी.

    बैठक में बजट सत्र की तारीख भी तय की गई. बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा. इसके अलावा मुंबई में बिहार भवन के निर्माण को भी हरी झंडी दे दी गई है.

    961 पदों पर होगी बहाली

    कैबिनेट ने अलग-अलग विभागों में कुल 961 पदों पर नियुक्ति का फैसला किया. सबसे ज्यादा 694 पद कृषि विभाग में भरे जाएंगे. पटना हाईकोर्ट से जुड़े फैसले में मानदेय और संविदा पर चार विधि सहायक के पद स्वीकृत किए गए. साथ ही पहले से कार्यरत 45 विधि लिपिकों का पदनाम बदलकर विधि सहायक किया गया.

    राजकीय पॉलिटेक्निक बगहा के लिए भी नई बहाली होगी. यहां 45 शैक्षणिक पद और 61 गैर-शैक्षणिक पद स्वीकृत किए गए. कुल 106 नए पदों को मंजूरी मिली है.

    गया में IMC को मिलेगी बेहतर बिजली

    गया में बनने वाले इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) को निर्बाध बिजली देने के लिए 220 केवी की लाइन बिछाई जाएगी. यह लाइन चंदौती ग्रिड से IMC तक जाएगी. इस योजना पर 33 करोड़ 29 लाख रुपये खर्च होंगे. काम में तेजी लाने के लिए एक सेवानिवृत्त वन अधिकारी को संविदा पर रखने का भी फैसला लिया गया है.

    रोहतास में लगेगी सीमेंट फैक्ट्री

    कैबिनेट ने रोहतास में सीमेंट फैक्ट्री के विस्तार को मंजूरी दी है. डालमिया सीमेंट लिमिटेड, बंजारी (रोहतास) के विस्तार पर 107 करोड़ 32 लाख रुपये खर्च होंगे. इससे करीब 594 लोगों को रोजगार मिलेगा. नीतीश कैबिनेट के ये फैसले राज्य में विकास, उद्योग और नौकरी के नए अवसर खोलने वाले माने जा रहे हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026

    रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.