बिहार में नए मुख्यमंत्री की चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से शिवराज सिंह चौहान के नाम पत्र जारी किया। शिवराज सिंह चौहान 14 अप्रैल को पटना आएंगे। उनकी मौजूदगी में इसी दिन बिहार भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में नेता के नाम की घोषणा होगी। इसी दिन एनडीए के अन्य दलों जदयू, लोजपाआर, हम और रालोमो विधायक दल की अलग-अलग बैठकों के बाद एनडीए विधानमंडल दल की साझा बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। नवभारत टाइम्स के इस पेज आपको बिहार के नए और भाजपा के पहले मुख्यमंत्री से जुड़ी खबरों का ताजा अपडेट्स मिल रहे हैं। नई जानकारी के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें।
बिहार में 23 संभावित मंत्रियों के नाम आए सामने
बिहार में नई सरकार बनाने की तैयारियां बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इस बीच संभावित मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नाम सामने आए हैं। माना जा रहा है कि नई कैबिनेट में 23 मंत्री शामिल हो सकते हैं।
संभावित मंत्रियों की सूची
| जदयू कोटा | बीजेपी कोटा | HAM, LJPR, RLSP कोटा |
| मुख्यमंत्री: अभी नाम घोषित नहीं | ||
| डिप्टी सीएम- निशांत कुमार | विजय कुमार सिन्हा | संतोष कुमार सुमन |
| विजेंद्र यादव | मंगल पाण्डेय | संजय पासवान |
| विजय कुमार चौधरी | रामकृपाल यादव | संजय कुमार सिंह |
| श्रवण कुमार | दिलीप जायसवाल | दीपक प्रकाश |
| अशोक चौधरी | श्रेयसी सिंह | – |
| लेसी सिंह | लखेंद्र पासवान | – |
| मदन सहनी | रमा निषाद | – |
| जमा खां | प्रमोद कुमार चंद्रवंशी | – |
| सुनील कुमार | अरूण शंकर प्रसाद | – |
| संजय सिंह टाईगर | – |
Bihar New CM News: बिहार की नई सरकार में जेडीयू कोटे के संभावित मंत्री
- डिप्टी सीएम- निशांत कुमार
- विजेंद्र यादव
- विजय कुमार चौधरी
- श्रवण कुमार
- अशोक चौधरी
- लेसी सिंह
- मदन सहनी
- जमा खां
- सुनील कुमार
कल इस्तीफा और परसों शपथ- जमा खान
बिहार के मंत्री जमा खान ने कहा कि सारी प्रक्रिया लगभग हो चुकी है। हमारे नेता (नीतीश कुमार) का जो डिसीजन होगा, बिहार के अंदर वही होगा। नहीं चाहते थे कि हमारे नेता बिहार से जाएं। लेकिन उनकी मंशा थी, दिल्ली राज्यसभा के लिए। कल और परसों में सब कुछ होगा। कल कैबिनेट मीटिंग है, परसों शपथ होनी चाहिए। बाकी सब ठीक चलेगा, नीतीश कुमार जब तक हैं, बिहार में कोई दिक्कत नहीं होने वाली है।
निशांत को लेकर संजय झा ने नहीं खोले पत्ते
बिहार की राजनीति में चल रहे ताजा घटनाक्रम के बीच संजय कुमार झा ने कहा कि सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। सब कुछ योजना के मुताबिक चल रहा है। जल्द ही नए सीएम का नाम सबके सामने आ सकता है। नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चल रही चर्चाओं पर संजय झा ने कहा कि प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी और गठबंधन के स्तर पर जो भी निर्णय होगा, वह राज्य के हित में होगा। उनके इस बयान से यह संकेत मिलता है कि जदयू नेतृत्व अंदरूनी स्तर पर स्थिति को नियंत्रित और संतुलित बनाए रखने में जुटा हुआ है।
सीएम आवास में हुई बड़ी मीटिंग
बिहार में तेजी से बदल रहे राजनीतिक समीकरणों के बीच सीएम आवास में बड़ी बैठक। नीतीश कुमार के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और संजय झा ने की मीटिंग। पटना डीएम त्यागराजन एसएम भी पहुंचे सीएम आवास। डीएम करीब आधे घंटे तक सीएम आवास में रहे मौजूद।
‘गठबंधन के स्तर पर जो भी निर्णय होगा, वो स्वीकार’
बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सीएम का नाम फाइनल करेगी। वहीं, सीएम के नाम पर जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि पार्टी और गठबंधन के स्तर पर जो भी निर्णय होगा, वह स्वीकार होगा।

