Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चाईबासा में एसीबी की कार्रवाई: घूस लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

    December 13, 2025

    धनबाद के झरिया फायर एरिया में जहरीली गैस से हाहाकार: दो महिलाओं की मौत, हालात का जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव अविनाश कुमार और DGP तदाशा मिश्रा

    December 13, 2025

    नक्सल मोर्चे पर पुलिस की बड़ी तैयारी: झारखंड जगुआर IG करेंगे 6 रेंज के SPs के साथ समीक्षा बैठक

    December 13, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»सुशांत सिंह की पुण्यतिथि पर बहन श्वेता हुई भावुक, बोलीं- इंसाफ की राह लंबी हो सकती है, लेकिन…
    Breaking News

    सुशांत सिंह की पुण्यतिथि पर बहन श्वेता हुई भावुक, बोलीं- इंसाफ की राह लंबी हो सकती है, लेकिन…

    AdminBy AdminJune 14, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    अभिनेता सुशांत सिंह की 5वीं पुण्यतिथि आज यानी 14 जून को मनाई जा रही है। इसी दिन वह साल 2020 में दुनिया को अलविदा कह गए थे। सुशांत की असमय मौत ने जहां बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया था, वहीं आम लोगों के दिलों में भी गहरी छाप छोड़ी। उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक भावुक पोस्ट शेयर कर भाई को याद किया।

    श्वेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सुशांत सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि वह एक विचार थे। उन्होंने कहा कि वह जीवन, ज्ञान और प्रेम में विश्वास रखने वाला एक ऐसा इंसान था, जिसकी मासूमियत, जिज्ञासा और इंसानियत आज भी प्रेरणा देती है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सुशांत की याद को नफरत या नेगेटिविटी फैलाने का माध्यम न बनाएं।

    श्वेता ने आगे कहा कि जब भी हम किसी की मदद करते हैं, जब बिना किसी शर्त के किसी को अपनाते हैं, या जब हम नया कुछ सीखने की कोशिश करते हैं, तब-तब सुशांत हमारे बीच जीवित रहता है। उन्होंने अपने संदेश में ये भी बताया कि सीबीआई ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी है और अब परिवार कानूनी प्रक्रिया के तहत उस तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirti)

    भावुक श्वेता ने यह भी कहा कि इंसाफ की राह चाहे जितनी भी लंबी क्यों न हो, हमें विश्वास और उम्मीद का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। वीडियो के साथ श्वेता ने कुछ पुरानी तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें सुशांत अपने पिता और बहन के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों ने एक बार फिर उनके चाहने वालों की आंखों को नम कर दिया। गौरतलब है कि श्वेता सिंह कीर्ति पिछले पांच वर्षों से सुशांत के लिए न्याय की मांग को लगातार उठाती आ रही हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    चाईबासा में एसीबी की कार्रवाई: घूस लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

    December 13, 2025

    धनबाद के झरिया फायर एरिया में जहरीली गैस से हाहाकार: दो महिलाओं की मौत, हालात का जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव अविनाश कुमार और DGP तदाशा मिश्रा

    December 13, 2025

    नक्सल मोर्चे पर पुलिस की बड़ी तैयारी: झारखंड जगुआर IG करेंगे 6 रेंज के SPs के साथ समीक्षा बैठक

    December 13, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चाईबासा में एसीबी की कार्रवाई: घूस लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार
    • धनबाद के झरिया फायर एरिया में जहरीली गैस से हाहाकार: दो महिलाओं की मौत, हालात का जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव अविनाश कुमार और DGP तदाशा मिश्रा
    • नक्सल मोर्चे पर पुलिस की बड़ी तैयारी: झारखंड जगुआर IG करेंगे 6 रेंज के SPs के साथ समीक्षा बैठक
    • लियोनल मेसी ने रखा भारत में कदम, एयरपोर्ट पर एक झलक पाने के लिए फैंस हुए क्रेजी
    • झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: वंदना दादेल और मस्त राम मीणा को मिलेगा अपर मुख्य सचिव पद, DPC ने दी मंजूरी
    • Aragoda Chowk Ranchi में Liquor Bar की License Suspended: SSP की रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.