Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Asian women hockey championship के पहले दिन टीम इंडिया ने थाईलैंड को 7-1 से दी मात, जानिए बाकी टीमों का हाल
    Breaking News

    Asian women hockey championship के पहले दिन टीम इंडिया ने थाईलैंड को 7-1 से दी मात, जानिए बाकी टीमों का हाल

    AdminBy AdminOctober 27, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    वीमेंस एशियन चैंपियनशिप हॉकी 2023 का तीसरे मैच मेजबान भारत ने थाईलैंड को 7-1 से धो डाला। शुरुआती खेल से ही भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार आक्रमन कर थाईलैंड के खिलाड़ियों को परेशान कर दिया। लगातार हो रहे हमले से विपक्षी टीम के खिलाड़ी प्रेशर में आ गए। इधर, रांची के मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में अपने दर्शकों के बीच भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बुलंद रहा। हर शॉट पर इंडिया-इंडिया का नारा पूरे स्टेडियम में गूंजता रहा।

    पहले क्वार्टर के 7वें ही मिनट में मोनिका ने फील्ड गोलकर टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिला दी। 15वें मिनट में झारखंड की सलीमा टेटे ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोलकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। इस मैच में झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन, बादल पत्रलेख, सत्यानंद भोक्ता, सीएम के प्रधान सचिव सुखदेव सिंह, खेल सचिव मनोज कुमार, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह शामिल हुए। हॉकी इंडिया ने सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर स्वागात किया। मैच के दौरान आतिशबाजी ने चार-चांद लगा दिया।

    दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने किया 1-1 गोल

    दूसरा क्वार्टर बेहद रोमांचक रहा। 2 गोल से पिछड़ने के बाद थाईलैंड की भी खिलाड़ियों ने वापसी करते हुए गोल के लिए आक्रमक खेल खेला। 22वें मिनट में थाईलैंड को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर सामांसो सुपांसा ने गोलकर गोल का अंतर 1-2 कर दिया। लेकिन टीम इंडिया के लिए झारखंड की संगीता कुमारी ने 29वें मिनट में बेहतरीन फिल्ड गोलकर स्कोर को 3-1 कर दिया।

    तीसरे क्वार्टर में भारत ने दागे 3 गोल

    तीसरे क्वार्टर में भारत के खिलाड़ी छाए रहे। थाईलैंड के खिलाड़ी लगातार हो रहे हमले से परेशान हो गए। पूरे खेल के दौरान मैदान में पूरी तरह से भारतीय खिलाड़ी छायी रहीं। 40वें मिनट में दीपिका ने गोलकर टीम की बढ़त 4-1 कर दी। वहीं, 14वें मिनट में झारखंड की संगीता कुमारी ने लगातार 2 फील्ड गोलकर टीम इंडिया को 6-1 से आगे कर दिया। चौथे क्वार्टर में टीम इंडिया ने किए 1 गोल चौथे क्वार्टर में भी भारत का गोल करने का भूख खत्म नहीं हुआ। खेल शुरू होते ही भारत की बेटियां गोल करने को लेकर हमले करते रहे। 52वें मिनट में टीम इंडिया की लालरेंसीअमि ने एक शानदार फील्ड गोलकर टीम की बढ़त 7-1 कर दी। टीम इंडिया ने अपने पहले ही मैच में शानदार तरीके से जीत दर्ज कर सबका दिल जीत लिया।

    कड़े संघर्ष के बाद जीती कोरिया की टीम

    दूसरा मैच कोरिया व चीन के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कोरिया ने चीन को 1-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। दोनों ही टीमों ने शुरू से ही आक्रमक खेल खेला। खासकर कोरियाई खिलाड़ी मैच में ज्यादा आक्रमक दिखीं। 18वें मिनट में कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इसपर एएन सुजीन ने तेज शॉट माकर गोल में तब्दिल कर दिया। टीम को बढ़त दिला दी। यह बढ़त हाफ टाइम तक बरकरार रहा।

    डिफेंडिंग चैंपियन जापान की जीत के साथ शुरुआत

    इससे पहले झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार वीमेंस एशियन चैंपियनशिप हॉकी 2023 का रंगारंग आगाज हुआ। डिफेंडिंग चैंपियन जापाना व मलेशिया के मैच के साथ चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। मुकाबले में जापान ने मलेशिया को आसानी से 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। जापान की टीम को 13वें मिनट में ओगावा रिका ने बढ़त दिला दी। यह टूर्नामेंट का पहला गोल हुआ। हाफ टाइम तक जापान की टीम 1-0 से आगे रही। दूसरे हाफ के खेल में भी जापानी टीम ने हमला जारी रखा। तोरियामा मई ने 43वें मिनट में एक शानदार गोलकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। खेल के अंतिम समय 54वें मिनट में शिहो ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोलकर टीम को 3-0 से बड़ी जीत दिला दी। मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल के प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया। सभी पवेलियन में दर्शक मोबाइल का टॉर्च से एक दूसरे का उत्साह बढ़ाते रहे।

    Asian women hockey championship
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.