Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR

    March 3, 2026

    कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम

    March 3, 2026

    होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»ऑपरेशन मेगाबुरु: 17 माओवादियों के खात्मे के बाद ₹3.84 करोड़ का बंटवारा, जानिए किसे मिलेगा पैसा
    Breaking News

    ऑपरेशन मेगाबुरु: 17 माओवादियों के खात्मे के बाद ₹3.84 करोड़ का बंटवारा, जानिए किसे मिलेगा पैसा

    AdminBy AdminJanuary 30, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में हाल ही में चले ऑपरेशन मेगाबुरु के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इस ऑपरेशन में 17 माओवादियों के मारे जाने के बाद अब उन पर घोषित करोड़ों रुपये के इनाम के बंटवारे की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

    इनाम की राशि किन अधिकारियों और जवानों को मिलेगी, इसका अंतिम फैसला एसपी चाईबासा की अनुशंसा और पुलिस मुख्यालय की समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। खास बात यह है कि सिर्फ झारखंड और ओडिशा सरकार द्वारा घोषित इनाम ही सुरक्षा बलों को मिलेगा, जबकि एनआईए द्वारा घोषित इनाम की राशि का भुगतान नहीं होगा।

    एनआईए का इनाम क्यों नहीं मिलेगा?

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एनआईए का इनाम केवल गिरफ्तारी की स्थिति में दिया जाता है। मुठभेड़ में मारे जाने पर एनआईए द्वारा घोषित इनाम की राशि का कोई प्रावधान नहीं है।

    कुल कितनी इनाम राशि बंटेगी?

    मारे गए 17 माओवादियों में से सिर्फ 7 माओवादियों पर इनाम घोषित था। इन सभी पर घोषित इनाम की कुल राशि 3 करोड़ 84 लाख रुपये है, जिसे ऑपरेशन में शामिल चिह्नित सुरक्षा बलों के बीच बांटा जाएगा।

    इनाम के हकदार कैसे होंगे तय?

    इनाम के हकदार अधिकारियों और जवानों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी एसपी चाईबासा की होगी। ऑपरेशन मेगाबुरु में शामिल

    • झारखंड जगुआर
    • कोबरा
    • सीआरपीएफ
    • जिला बल

    के अधिकारियों और जवानों की सूची तैयार की जाएगी।

    यह सूची क्रमशः डीआईजी कोल्हान, आईजी रांची, आईजी अभियान, एडीजी अभियान होते हुए डीजीपी तक पहुंचेगी। समीक्षा के बाद इसे गृह विभाग को भेजा जाएगा, जहां से इनाम की राशि जारी की जाएगी।

    ओडिशा सरकार द्वारा घोषित इनाम के लिए झारखंड पुलिस, ओडिशा पुलिस से पत्राचार करेगी और प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह राशि भी एसपी चाईबासा कार्यालय को भेजी जाएगी।

    इन माओवादियों पर था इनाम

    • अनल उर्फ पतिराम मांझी (सेंट्रल कमेटी सदस्य):
      झारखंड से ₹1 करोड़, ओडिशा से ₹1.20 करोड़ — कुल ₹2.20 करोड़
    • अनमोल उर्फ सुशांत (BJSAC सदस्य):
      झारखंड ₹25 लाख, ओडिशा ₹65 लाख — कुल ₹90 लाख
    • अमित मुंडा (रीजनल कमेटी सदस्य):
      झारखंड ₹15 लाख, ओडिशा ₹43 लाख — कुल ₹58 लाख
    • पिंटू लोहरा (जोनल कमेटी सदस्य): ₹5 लाख
    • लालजीत उर्फ लालू (सब जोनल कमेटी सदस्य): ₹5 लाख
    • समीर सोरेन (सब जोनल कमेटी सदस्य): ₹5 लाख
    • सूरजमुनी (माओवादी सदस्य): ₹1 लाख

    जिन 10 माओवादियों पर कोई इनाम नहीं था

    रापा मुंडा, बबीता, मानसिद्ध उर्फ राजेश, पूर्णिमा, सोमवारी पूर्ति, डुलबु उर्फ बुलबुल आल्डा, जोंगा, सोमा होन्हागा, मुक्ति होनहागा और सरिता — इन पर कोई इनाम घोषित नहीं था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR

    March 3, 2026

    कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम

    March 3, 2026

    होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR
    • कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और कब खत्म होगा सूतक काल, चंद्र ग्रहण से पहले जरूर कर लें ये काम
    • होली के नाम पर हैवानियत! हरियाणा में भैंस के साथ अमानवीय हरकत, वीडियो वायरल
    • रांची में मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई
    • पूर्व केंद्रीय मंत्री के बॉडीगार्ड रह चुके रिटायर्ड ASI पर ACB का शिकंजा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 3rd March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.