Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 32.50 लाख की अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 32.50 लाख की अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

    AdminBy AdminNovember 20, 2025Updated:November 20, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Palamu News, अफीम तस्करी झारखंड, Palamu Police Action, West Bengal Cyber Fraud, अफीम बरामद, Jharkhand Crime News, Dalitganj Police, अभिषेक कुमार गिरफ्तारी, Drug Trafficking India
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Palamu : पलामू पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 32.50 लाख रुपये मूल्य के अवैध अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ निवासी अभिषेक कुमार है। वह चतरा-पलामू बॉर्डर से अफीम लेकर राजस्थान या पंजाब के किसी खरीदार तक पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोचा।
    इसकी जानकारी पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।


    गुप्त सूचना पर चली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    बुधवार रात एसपी को सूचना मिली थी कि एक युवक भारी मात्रा में अफीम लेकर डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रेड़मा चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया।

    इसी दौरान सफेद रंग की एक संदिग्ध कार (JH01 FY 5271) पुलिस टीम की नजर में आई। कार को रोककर तलाशी ली गई तो एक बैग से 6 प्लास्टिक पैकेट में कुल 6.523 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने कार, अफीम और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया।

    तुरंत कार चालक अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।


    बंगाल साइबर ठगी मामले में भी था फरार

    जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार युवक पश्चिम बंगाल के राजाघाट पुलिस नगर थाना क्षेत्र में टेलीग्राम के माध्यम से 18 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में भी वांछित था।
    बंगाल पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी।

    इसके अलावा अभिषेक पर चैनपुर थाना में पड़ोसी से मारपीट का मामला भी दर्ज है।


    पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी

    पुलिस arrested youth से यह पता लगाने में लगी है कि:

    • अफीम किससे लाया गया था?

    • राजस्थान-पंजाब के किन लोगों को माल सप्लाई होना था?

    • क्या वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है?

    जिले में नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस अभियान को और तेज किया गया है।

    Dalitganj Police Drug Trafficking India jharkhand crime news PALAMU NEWS Palamu Police Action West Bengal Cyber Fraud अफीम तस्करी झारखंड अफीम बरामद अभिषेक कुमार गिरफ्तारी
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.