Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग, 7 बसें चपेट में; 6 पूरी तरह जलीं, एक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त

    February 1, 2026

    चाईबासा में GST का बड़ा छापा, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई के घर पहुंची केंद्रीय टीम

    January 31, 2026

    बजट 2026 से पहले 1.1 करोड़ कर्मचारियों की धड़कनें तेज, 8वें वेतन आयोग पर नजर

    January 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»दिल्ली-NCR के 50 स्कूलों में बम की खबर से अफरातफरी
    Breaking News

    दिल्ली-NCR के 50 स्कूलों में बम की खबर से अफरातफरी

    AdminBy AdminMay 1, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    delhi school
    delhi school
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Delhi School News: दिल्ली के कई स्कूलों में बम (Bomb in Delhi schools) रखे जाने की धमकी वाले ईमेल भेजे गए हैं. पहले जानकारी मिली थी कि 3 स्कूलों को ऐसे ईमेल मिले थे. फिर जानकारी मिली कि 7 स्कूलों को ऐसे ईमेल भेजे गए हैं. अब खबर ये है कि ऐसे 50 स्कूल हैं जिन्हें बम की धमकी मिली है. इनमें द्वारका का DPS, मयूर विहार फेज 1 का मदर मैरी और नई दिल्ली स्थित संस्कृति स्कूल शामिल हैं.

    1 मई की सुबह 6 बजे द्वारका के DPS स्कूल में बम की जानकारी दमकल विभाग को दी गई थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. स्कूल की पूरी तरह तलाशी ली गई. इसी तरह मदर मैरी स्कूल स्कूल को भी एक धमकी भरा ईमेल मिला. इसके बाद पूरे स्कूल को खाली करवाकर तलाशी ली गई. ऐसा ही संस्कृति स्कूल के साथ भी हुआ. वहां भी स्कूल को खाली करवाया गया. इसके अलावा वसंत कुंज स्थित DPS, साउथ वेस्ट दिल्ली के DAV स्कूल और पुष्प विहार के Amity स्कूल को भी ऐसे ही ईमेल सुबह के 4:30 बजे मिले हैं.  दिल्ली के अलावा नोएडा के DPS स्कूल को भी ऐसा ही ईमेल भेजा गया है. स्कूल खाली करा लिया गया है और बच्चों को घर भेज दिया गया है. खबर लिखे जाने तक किसी भी स्कूल से बम बरामद किए जाने की जानकारी नहीं मिली है.

    इन स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल-

    1. DPS द्वारका
    2. DPS वसंत कुंज
    3. DPS नोएडा
    4. मदर मैरी मयूर विहार फेज 1
    5. DAV साउथ वेस्ट दिल्ली
    6. एमिटी स्कूल पुष्प विहार
    7. संस्कृति स्कूल नई दिल्ली
    8. DPS रोहिणी
    9. DAV ईस्ट दिल्ली
    10. DAV पीतमपुरा
    11. ग्रीन वैली स्कूल नजफगढ़

    बम की धमकी पर द्वारका DCP ने कहा है कि टीम सर्च कर रही है, अभी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. जिस आईपी से मेल आया उसकी जांच की जा रही है ईमेल सुबह के वक्त मिला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के DCP रोहित मीणा ने कहा है कि पुलिस कोशिश कर रही है कि पेरेंट्स घबराए नहीं. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता स्कूलों और बच्चों की सुरक्षा है.  दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया है कि ईमेल के IP एड्रेस की जांच की जा रही है. ऐसा लगता है कि ईमेल देश के बाहर से भेजा गया है. मामले की जांच चल रही है. नोएडा के कैंब्रिज स्कूल ने एहतियात के तौर पर स्कूल में छुट्टी कर दी है और बच्चों को घर भेज दिया है. हालांकि, स्कूल ने स्पष्ट किया है कि उन्हें बम की धमकी नहीं मिली है. गाजियाबाद के DPS सिद्धार्थ विहार स्कूल ने भी एहतियात के तौर पर ऐसा ही किया है. इससे पहले दिसंबर 2023 में कर्नाटक में 60 से अधिक स्कूलों में बम रखे जाने की धमकी दी गई थी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग, 7 बसें चपेट में; 6 पूरी तरह जलीं, एक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त

    February 1, 2026

    चाईबासा में GST का बड़ा छापा, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई के घर पहुंची केंद्रीय टीम

    January 31, 2026

    बजट 2026 से पहले 1.1 करोड़ कर्मचारियों की धड़कनें तेज, 8वें वेतन आयोग पर नजर

    January 31, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग, 7 बसें चपेट में; 6 पूरी तरह जलीं, एक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त
    • चाईबासा में GST का बड़ा छापा, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई के घर पहुंची केंद्रीय टीम
    • बजट 2026 से पहले 1.1 करोड़ कर्मचारियों की धड़कनें तेज, 8वें वेतन आयोग पर नजर
    • Budget 2026: क्या रविवार 1 फरवरी को ही पेश होगा आम बजट? आज हो सकता है बड़ा फैसला
    • 14 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट? वैभव सूर्यवंशी पर सबा करीम का बड़ा बयान!
    • NEET छात्रा की मौत या हत्या? बिहार सरकार ने मांगी CBI जांच, दुष्कर्म के आरोपों से हिला पटना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.