Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चाईबासा में 407 कोल्ड ड्रिंक गाड़ी पलटी, लोगों ने बोतलें लूटीं – सिरिंगसिया घाटी का मामला

    April 18, 2026

    दुमका पुलिस की बड़ी सफलता: भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

    April 17, 2026

    चतरा-पिपरवार जंगल में मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने 4 इनामी नक्सलियों को किया ढेर

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»पटना में जोरदार बम ब्लास्ट, एक बच्ची घायल; जांच में जुटी पुलिस
    Breaking News

    पटना में जोरदार बम ब्लास्ट, एक बच्ची घायल; जांच में जुटी पुलिस

    AdminBy AdminMay 4, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राजधानी पटना के पीरबहोर में देर रात जोरदार बम धमाका हो गया। दरअसल, एक के बाद एक बम तेज आवाज के साथ फटे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक मासूम बच्ची घायल हो गई, जिसे तत्कालतौर पर इलाज के लिए पीएमसीएच (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) ले जाया गया है। राहत की बात यह है कि बच्ची अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह मामला शनिवार ( 3 मई 2025) का है।

    यह घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाकरगंज मोहल्ले की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के करीब साढ़े दस बजे के आसपास पहले एक तेज आवाज सुनाई दी, जिसके कुछ ही मिनट बाद दूसरा धमाका हुआ। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के मकानों में रहने वाले लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पीरबहोर थाने समेत कई अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी।

    पुलिस ने मौके से बम के अवशेष और स्प्लिंटर बरामद किए हैं। घटनास्थल का मुआयना कर रही टाउन सीडीपीओ-1 दीक्षा ने बताया कि बम के छींटे लगने से एक बच्ची मामूली रूप से घायल हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बम की घातक क्षमता बहुत कम थी, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि धमाके का उद्देश्य जानमाल की क्षति पहुंचाना नहीं बल्कि इलाके में भय और अशांति फैलाना था।

    फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपित की पहचान की जा सके। जांच में एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी शामिल किया गया है, जो बरामद अवशेषों का परीक्षण कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    चाईबासा में 407 कोल्ड ड्रिंक गाड़ी पलटी, लोगों ने बोतलें लूटीं – सिरिंगसिया घाटी का मामला

    April 18, 2026

    दुमका पुलिस की बड़ी सफलता: भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

    April 17, 2026

    चतरा-पिपरवार जंगल में मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने 4 इनामी नक्सलियों को किया ढेर

    April 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चाईबासा में 407 कोल्ड ड्रिंक गाड़ी पलटी, लोगों ने बोतलें लूटीं – सिरिंगसिया घाटी का मामला
    • दुमका पुलिस की बड़ी सफलता: भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
    • चतरा-पिपरवार जंगल में मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने 4 इनामी नक्सलियों को किया ढेर
    • झारखंड में होमगार्ड के लिए नया नियम, सैलरी के लिए नई गाइडलाइन जारी
    • पलामू में चौंकाने वाली घटना: कुएं से बरामद हुआ महिला का शव
    • धनबाद के गांव में पानी को लेकर बड़ा विवाद, प्रशासन से लगाई गुहार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.