Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»‘भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलो या बाहर हो जाओ’, ICC की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को दो टूक
    Breaking News

    ‘भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलो या बाहर हो जाओ’, ICC की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को दो टूक

    AdminBy AdminJanuary 19, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी टीम को भेजने से इनकार कर दिया है। उसने आईसीसी से गुहार लगाई है कि उसकी टीम के वेन्यू में बदलाव किया जाए।

    आईसीसी ने कहा- खेलो या बाहर हो जाओ

    ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से कहा है कि आप टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेंगे या नहीं इसे लेकर 21 जनवरी तक अंतिम फैसला ले ले। इसका मतलब है कि आईसीसी ने बीसीबी को 21 जनवरी तक की समय सीमा दी है। शनिवार 17 जनवरी 2026 को आईसीसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने ढाका में बीसीबी पदाधिकारियों से मुलाकात की। उसी मुलाकात के दौरान आईसीसी ने बीसीबी को डेडलाइन दी। रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भारत में टी20 वर्ल्ड कप ने खेलने के अपने रुख पर अड़ा रहा।

    रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने बीसीबी से कहा कि अगर बोर्ड 21 जनवरी तक बांग्लादेश की भागीदारी की पुष्टि नहीं करता है, तो वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए रिप्लेसमेंट टीम का नाम देगा, जिसमें स्कॉटलैंड सबसे आगे है। आईसीसी ने आयरलैंड के साथ ग्रुप बदलने के बीसीबी के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया। साथ ही बीसीबी को भरोसा दिलाया कि भारत में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए सुरक्षा की चिंता की कोई बात नहीं है।आईसीसी ने अपना रुख साफ कर दिया है। अब गेंद बीसीबी के पाले में है। अगर बीसीबी टूर्नामेंट से हटने का फैसला करता है तो उसे बड़ा नुकसान हो सकता है। आईसीसी की तरफ से उस पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई भी की जा सकती है। क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने बीसीबी के पाले में गेंद डाल दी है। इस बीच सभी की नजरें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीब) पर होंगी। वह कि इस बात पर आईसीसी के अल्टीमेटम पर उसकी क्या प्रतिक्रिया आती है।

    हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा था कि अगर बांग्लादेश को लेकर चिंताएं बनी रहती हैं तो वह टी20 वर्ल्ड कप में टीम की भागीदारी को लेकर फिर से विचार करेगा। यह तब हुआ जब बीसीबी ने मदद के लिए पीसीबी से संपर्क किया। अगर पीसीबी इस मामले में बीसीबी का साथ देता है तो स्थिति और भी खराब हो सकती है। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी और फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.