चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम में प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई को एक बडा झटका लगा है। संगठन का एक सदस्य हथियार के साथ पकडा गया है। यह गिरफ्तारी चक्रधरपुर अनुमंडल इलाके के बंदगांव से हुइ है। इस इलाके में पीएलएफआई की सक्रियता है। यहां पुलिस से कइ बार उग्रवादियों का आमना-सामना हो चुका है।
पुलिस को सूचना मिली थी प्रतिबंधित पीएलएफआई के एरिया कमांडर लाका पाहन दस्ते की बंदगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटवा के जंगल में सक्रियता है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए बंदगांव थाना प्रभारी के नेतृत्व में चाईबासा पुलिस टीम का गठन किया गया। छापामारी के दौरान बंदगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटवा के हॉकी मैदान के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर लोदरो हेस्सा पिता- सहदेव हस्सा, साकिम गोपोल, थाना अड़की, जिला खूंटी बताया। उसकी उम्र उम्र करीब 20 वर्ष है। उसने पहले तो भरमाने की कोशिश की लेकिन सख्ती से पूछताछ में पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य बताया। उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो पर्चा, दो मोबाईल फोन जब्त किया गया। इस संदर्भ में बंदगांव थाना में कांड संख्या 13/21 भादवि आर्म्स एक्ट तथा सीएलए एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। से न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एवं पता
लोदरो हेस्सा, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता सहदेव हेस्सा, साकिम गोपोल, थाना अड़की, जिला खूंटी
जब्त सामानों की विवरणी
- 1. एक देसी कट्टा
- 2. एक जिंदा कारतूस
- 3. दो PLFI नक्सली पर्चा
- 4. दो मोबाईल फोन
छापामारी दल में शामिल सदस्य
- 1. पुअनि सुबोध सिंह मुंडा (थाना प्रभारी)
- 2. पुअनि अमरजीत कुमार
- 3. पुअनि अविनाश कुमार
- 4. पुअनि मनोज कुमार
- 5. पुअनि सतीश कुमार
- 6. सअनि दिनेश कुमार राम
- 7. सैट 08 सशस्त्र बल

