Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का गन बनाने वाला मशीन बरामद, 5000 कारतूस और अर्धनिर्मित हथियार भी बरामद, दो नक्सली पकड़ाये
    झारखण्ड

    पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का गन बनाने वाला मशीन बरामद, 5000 कारतूस और अर्धनिर्मित हथियार भी बरामद, दो नक्सली पकड़ाये

    AdminBy AdminMay 25, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    खूंटी: खूंटी एसपी अमन कुमार ने प्रेस ब्रीफ में बताया कि पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का गन बनाने वाली मशीन एवं अर्धनिर्मित हथियार, 5000 जिंदा कारतूस समेत कई हथियार बनाने वाले उपकरण पुलिस ने बरामद किया है। रनिया के कोटागेर व गोहराम के आस पास के जंगलों छिपा कर रखे गए सामानों को बरामद किया गया। एसपी को सूचना मिली थी कि सुप्रीमो दिनेश गोप का भारी संख्या में हथियार व कारतूस छुपा कर रखा गया है। सूचना पर एसपी ने अभियान एसपी रमेश कुमार व डीएसपी ओपी तिवारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी टीम ने कार्रवाई करते हुए छुपा कर रखे लगभग सभी सामानों को बरामद किया और छुपाने वाला दो नक्सली सदस्य को गिरफ्तार किया है। जिसमे कोटांगेर के दीपाटोली निवासी ललित खेरवार और गोहराम के बड़काटोली निवासी शिवनारायण सिंह उर्फ मास्टर शामिल है। ललित खेरवार के खिलाफ रनिया में आपराधिक मामलों सहित आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

    गौरतलब है कि एनआईए की गिरफ्त में आने के बाद पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप ने कई राज खोले है। दिनेश गोप के बयान अनुसार पुलिस भी कार्रवाई शुरू कर दिया है। खूंटी पुलिस दिनेश गोप से विभिन्न मामलों को लेकर पूछताछ कर चुकी है। हालांकि जंगलों से मिला हथियारों का जखीरा खूंटी पुलिस को मिले इनपुट पर हुआ है।

    एसपी अमन कुमार ने बताया कि 4420 की संख्या में बरामद कारतूस एके 47 और विदेशी वैपन एचके 33 जैसे अत्याधुनिक हथियारों में भी इस्तेमाल होता है। बता दें कि सुप्रीमो का दो विदेशी वैपन एचके 33 पुलिस बरामद कर चुकी है। एसपी ने बताया कि पीएलएफआई के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगा।

    सुप्रीमो दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद खूंटी गुमला, रांची, चाइबासा और सिमडेगा जिले में फिलहाल नक्सली गतिविधि शांत हो गए हैं। कयास लगाए जा रहे है कि दिनेश गोप का दोस्त मार्टिन केरकेट्टा संगठन को फिर से खड़ा कर सकता है लेकिन एसपी ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा।

    खूंटी पुलिस ने  35 पीस जिलेटिन, 35 पीस डेटोनेटर वायर के साथ, चार पीस  सिकंजा मशीन, चार कट्टा,एक पीस .303 का अर्धनिर्मित बॉडी पार्ट मैगजीन लगा हुआ,2 पीस मैनुएल ड्रिल मशीन, 25 पीस हथियार बनाने में प्रयुक्त छोटा बड़ा हथियार जंग लगा हुआ, 4420 पीस 5.56 एमएम का जिंदा कारतूस, 300 पीस एके 47 की जिंदा कारतूस, 6 पीस पिस्टल का अर्धनिर्मित मैगजीन, 7 पीस बेल्डिंग में प्रयोग किया जाने वाला तार, 6 पीस लोहे का बना छोटा बड़ा स्प्रिंग, 1 पीस गैता, एक प्लास्टिक का तिरपाल और पीएलएफआई का पर्चा बरामद हुआ है। जबकि ललित खेरवार और शिवनारायण सिंह उर्फ मास्टर को गिरफ्तार किया गया है।

    छापेमारी टीम में अभियान एसपी रमेश कुमार,डीएसपी ओपी तिवारी,इंस्पेक्टर दिग्विजयसिंह, थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार,पुअनि संदीप कुमार,मिथिलेश जमादार सहित सशत्र बल शामिल थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू
    • रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज
    • खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट
    • असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.