Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड पार्षद चुनाव में कड़ी टक्कर के बाद विजयी हुए ये प्रत्याशी

    February 27, 2026

    हजारीबाग मेयर चुनाव 2026: अरविंद कुमार राणा ने जीत हासिल कर सरफराज को 4657 वोटों से हराया

    February 27, 2026

    Ranchi Mayor Race: रोशनी खलखो 41 हजार से आगे, रमा खलखो पीछे!

    February 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»PM मोदी ने बढ़ाई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि, 80 करोड़ लोगों को नवंबर तक मिलेगा मुफ्त अनाज
    Breaking News

    PM मोदी ने बढ़ाई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि, 80 करोड़ लोगों को नवंबर तक मिलेगा मुफ्त अनाज

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 30, 2020Updated:June 30, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के नाम संबोधन में एक बड़ा एलान किया जिसका फायदा देश के 80 करोड़ लोगों को मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अब नवंबर के अंत तक बढ़ाया जा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले त्योहारों के समय को देखते हुए लोगों के खर्चे भी बढ़ेंगे और जरूरतें भी बढ़ेंगी लिहाजा इस योजना को नवंबर के अंत तक बढ़ाया जा रहा है.

    पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही कि ऐसी स्थिति न आए कि किसी गरीब के घर में चूल्हा न जले. चाहे वो केंद्र सरकार हो, राज्य सरकारें हों या सिविल सोसायटी के लोग हों, सभी ने पूरा प्रयास किया कि इतने बड़े देश में हमारा कोई गरीब भाई-बहन भूखा न सोए और इसी कड़ी मे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का समय बढ़ाया जा रहा है.

    त्योहारों के समय बढ़ेंगी जरूरतें-पीएम मोदी: पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां वर्षा ऋतु के दौरान और उसके बाद मुख्य तौर पर एग्रीकल्चर सेक्टर में ही ज्यादा काम होता है. अन्य दूसरे सेक्टरों में थोड़ी सुस्ती रहती है. जुलाई से धीरे-धीरे त्योहारों का भी माहौल बनने लगता है और देश में आने वाले समय में ढेर सारे त्योहार आने वाले हैं. 5 जुलाई को गुरू पूर्णिमा है और कुछ समय बाद गणेशोत्सव आने वाला है. दशहरा, दीवाली जैसे अनेक त्योहार आने वाले हैं. पीएम मोदी ने कहा कि त्योहारों का ये समय, जरूरतें भी बढ़ाता है, खर्चे भी बढ़ाता है और इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दीवाली और छठ पूजा तक, यानि नवंबर महीने के आखिर तक कर दिया जाए.

    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलेगा अनाज: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को पांच किलो गेहूं या चावल के साथ एक किलो चना भी दिया जाएगा. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के इस विस्तार में 90 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे और अगर इसमें पिछले तीन महीने का खर्च भी जोड़ दें तो ये करीब-करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए हो जाएगा.

    वन नेशन-वन कार्ड के तहत भी मिलेगा लाभ: अब पूरे भारत के लिए एक राशन-कार्ड की व्यवस्था भी हो रही है यानि वन नेशन वन राशन कार्ड का सबसे बड़ा लाभ उन गरीब लोगों को मिलेगा, जो रोज़गार या दूसरी आवश्यकताओं के लिए अपना गाँव छोड़कर के कहीं और जाते हैं

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड पार्षद चुनाव में कड़ी टक्कर के बाद विजयी हुए ये प्रत्याशी

    February 27, 2026

    हजारीबाग मेयर चुनाव 2026: अरविंद कुमार राणा ने जीत हासिल कर सरफराज को 4657 वोटों से हराया

    February 27, 2026

    Ranchi Mayor Race: रोशनी खलखो 41 हजार से आगे, रमा खलखो पीछे!

    February 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड पार्षद चुनाव में कड़ी टक्कर के बाद विजयी हुए ये प्रत्याशी
    • हजारीबाग मेयर चुनाव 2026: अरविंद कुमार राणा ने जीत हासिल कर सरफराज को 4657 वोटों से हराया
    • Ranchi Mayor Race: रोशनी खलखो 41 हजार से आगे, रमा खलखो पीछे!
    • रांची, धनबाद, जामताड़ा… कहां से कौन जीता? देखिए क्या हैं परिणाम
    • कोलकाता में तेज भूकंप के झटके! 4.9 तीव्रता से दहशत, लोग घर-ऑफिस छोड़कर भागे
    • Ranchi नगर निकाय चुनाव 2026: रोशनी खलखो पहले राउंड में 800+ वोटों से आगे, मतगणना जारी!
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.