Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देहरादून में दिनदहाड़े गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, सिल्वर सिटी मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

    February 13, 2026

    झारखंड पुलिस में बड़ा अपग्रेड: 893 अत्याधुनिक डिजिटल वायरलेस उपकरणों की खरीद, संचार होगा तेज और सुरक्षित

    February 13, 2026

    हज़ारीबाग में हाथियों का तांडव! एक ही परिवार के 4 समेत 6 की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

    February 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»पीएम मोदी का रांची में आज मेगा रोड शो, ट्रैफिक का बदला रूट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर
    Breaking News

    पीएम मोदी का रांची में आज मेगा रोड शो, ट्रैफिक का बदला रूट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

    AdminBy AdminNovember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची-झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 नवंबर को रांची पहुंचेंगे. इसके बाद वे चंदनकियारी में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. चंदनकियारी में भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी को उम्मीदवार बनाया है. इसके बाद प्रधानमंत्री गुमला में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. शाम में रांची में रोड शो करेंगे. प्रधानमंत्री ओटीसी ग्राउंड से न्यू मार्केट चौक तक रोड शो करेंगे. इसके लिए शहर की यातायात (ट्रैफिक) व्यवस्था में बदलाव किया गया है.

    दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक नहीं घुसेंगे मालवाहक वाहन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक शहर में सभी छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. इस संबंध में ट्रैफिक एसपी ने आदेश जारी किया है.

    इस रास्ते आने-जाने में होगी परेशानी

    ट्रैफिक एसपी ने कहा है कि एयरपोर्ट से कटहल मोड़ होते हुए पंडरा बाजार-पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट चौक, फिर यहां से सहजानंद चौक-अरगोड़ा चौक के रास्ते एचइसी गेट, हिनू से एयरपोर्ट तक शाम साढ़े चार बजे से सात बजे तक आने-जाने में परेशानी हो सकती है. इसलिए लोग रविवार की शाम साढ़े चार बजे से इस मार्ग का कम से कम प्रयोग करें.

    रांची शहर में प्रवेश के लिए सामान्य वाहन बूटी मोड़, रिंग रोड, बोड़ेया रिंग रोड, रामपुर रिंग रोड भाया मेन रोड रांची से कांटाटोली से बूटी मोड़ तक. फिर कांटाटोली से नामकुम रोड व पुराने हाइकोर्ट से घाघरा रोड जा सकते हैं.

    शाम साढ़े चार बजे के बाद एयरपोर्ट जानेवाले सभी वाहन पुराना हाईकोर्ट से घाघरा रोड होते हुए हेथू बस्ती के रास्ते सीधे एयरपोर्ट जा सकेंगे.
    -आवश्यकता अनुसार अन्य मार्गों को कुछ समय के लिए डायवर्ट या स्टॉप किया जा सकता है.

    13 नवंबर को फिर आएंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले चरण के मतदान के दिन 13 नवंबर को झारखंड आयेंगे. वे झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के लिए सारठ और गोड्डा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. पार्टी की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    देहरादून में दिनदहाड़े गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, सिल्वर सिटी मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

    February 13, 2026

    झारखंड पुलिस में बड़ा अपग्रेड: 893 अत्याधुनिक डिजिटल वायरलेस उपकरणों की खरीद, संचार होगा तेज और सुरक्षित

    February 13, 2026

    हज़ारीबाग में हाथियों का तांडव! एक ही परिवार के 4 समेत 6 की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

    February 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • देहरादून में दिनदहाड़े गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, सिल्वर सिटी मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
    • झारखंड पुलिस में बड़ा अपग्रेड: 893 अत्याधुनिक डिजिटल वायरलेस उपकरणों की खरीद, संचार होगा तेज और सुरक्षित
    • हज़ारीबाग में हाथियों का तांडव! एक ही परिवार के 4 समेत 6 की दर्दनाक मौत, गांव में मातम
    • रांची के कोकर में तेज रफ्तार कार का कहर! टोटो को मारी टक्कर, एक की मौत
    • रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी! अलर्ट मोड में बम स्क्वॉड और पुलिस
    • पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 24 घंटे में दूसरी बार हड़कंप!
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.