Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»पीएम मोदी 14 नवंबर को पहुंचेंगे रांची, एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक करेंगे रोड शो, कल हुई हाई लेवल मीटिंग
    Breaking News

    पीएम मोदी 14 नवंबर को पहुंचेंगे रांची, एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक करेंगे रोड शो, कल हुई हाई लेवल मीटिंग

    AdminBy AdminNovember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    modi ranchi
    modi ranchi
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    प्रधानमंत्री Narendra Modi रांची में रोड शो करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखण्ड दौरे में बदलाव हुआ है। 15 नवंबर की जगह अब प्रधानमंत्री 14 नवंबर को ही राँची पहुंचेंगे और राँची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक रोड शो करेंगे।प्रधानमंत्री के एक दिन पहले राँची आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय और झारखण्ड मंत्रालय दोनों ही सुरक्षा तैयारियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री के रोड शो को सुरक्षित संपन्न करवाने में जुट गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर की शाम राँची पहुचेंगे। राँची एयरपोर्ट से निकलने के बाद रोड शो करते हुए वे राजभवन पहुंचेंगे और राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 15 नवंबर को प्रधानमंत्री बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उसके बाद में वहां से खूंटी जाएंगे।बता दें कि इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम सिर्फ खूंटी के लिए ही निर्धारित था।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 नवंबर को ही झारखण्ड दौरे पर आने की सूचना मिलने के बाद दीपावली के दिन भी झारखण्ड मंत्रालय में एक हाई लेवल मीटिंग हुई। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डीजीपी,गृह सचिव, डीजी,एडीजी अभियान, आईजी अभियान सहित कई आला अधिकारियो ने भाग लिया। बैठक के दौरान पीएम की सुरक्षा को लेकर राजधानी राँची में कितने सुरक्षा बल और अधिकारी तैनात करने हैं, इस पर विचार विमर्श हुआ।बैठक के बाद मुख्य सचिव खुद अधिकारियों के साथ राँची के बिरसा मुंडा चौक  पहुंचे और वहां की स्थिति का जायजा लिया।
    सीएम से पहले डीजीपी ने लिया दुर्गा पूजा की सुरक्षा तैयारियों का जायजा, 13  को सीएम जानेंगे कानून व्यस्था का हाल,  jharkhand-dgp-ajay-kumar-singh-reviewed-security ...
    प्रधानमंत्री Narendra Modi के रोड शो को लेकर राँची एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रहेगी। 14 नवंबर की सुबह से ही रोड के दोनों किनारो के अधिकांश कट बंद कर दिए जाएंगे। 3000 से ज्यादा जवानों को अलग-अलग विंग से तुरंत राँची में रिपोर्ट करने को कहा गया है। पांच आईपीएस अफसर के साथ-साथ आधा दर्जन के करीब डीएसपी को राजधानी में होने वाले रोड शो की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंप गई है। प्रधानमंत्री के राँची आगमन को लेकर इधर राँची के डीसी और एसएसपी ने भी सिटी एसपी,ग्रामीण एसपी,ट्रैफिक एसपी,सभी डीएसपी और थाना प्रभारी के साथ बैठक किया है।
    narendra modi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.