Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»PM मोदी की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर BJP ने मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध
    झारखण्ड

    PM मोदी की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर BJP ने मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने रांची के हरमू चौक से लेकर अरगोड़ा चौक तक मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया. इस मानव श्रृंखला में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास के अलावा सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    इस मौके पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार की यह सोची-समझी रणनीति थी. इस रणनीति को अब पंजाब की जनता समझ चुकी है. यहां की जनता विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब जरूर देगी. वहीं, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को गंभीर मानते हुए जल्द ही कांग्रेस की नियत की जानकारी पंजाब की जनता होनी चाहिए.

    इधर, साेमवार को रांची के हरमू स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय से लेकर अरगोड़ा चौक तक मानव श्रृंखला बनाकर खड़े रहें. इस दौरान सोशल डिस्टैंसिंग का पालन किया गया. वहीं, हाथों में तख्ती लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

    वहीं, मौके पर चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि जिस तरह से पंजाब की कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की है उससे उनकी नियत का पता चलता है. जिस जगह पर प्रधानमंत्री को रोक कर रखा गया वहां से पाकिस्तान का बॉर्डर महज 10 किलोमीटर दूर था.

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता आज पूरे विश्व में है. ऐसे में कई देश उनके दुश्मन भी हैं. बावजूद इसके प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता. इस मौके पर दोनों पूर्व सीएम के अलावा रांची सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकरा, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल सहित कई पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा रांची महानगर एवं ग्रामीण जिला की ओर से राजभवन के समक्ष मौन धरना का आयोजन किया गया. यह मौन धरना भी पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में किया गया. जिसके तहत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों पर काला पट्टा बांध कर पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध जताया. इस धरना के बाद डीसी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन देकर इस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गयी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.