Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, भारतीय मिसाइलों ने दुनिया को दिखाई ताकत

    January 26, 2026

    Republic Day 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया, गणतंत्र दिवस परेड शुरू

    January 26, 2026

    Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा

    January 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित
    Breaking News

    गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित

    AdminBy AdminDecember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    महाराष्ट्र एटीएस के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में गैंग्सटर अमन श्रीवास्तव की गिरफ्तारी में शामिल एटीएस की टीम को सम्मानित किया गया। बता दें कि महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड के निर्देश पर महाराष्ट्र एटीएस के सहयोग से झारखण्ड एटीएस के द्वारा पिछले कई वर्षों से आतंक का पर्याय रहा गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को गत 15 मई को मुंबई के वाशी से गिरफ्तार किया गया था। उक्त गैंगस्टर कुल 27 जघन्य अपराधिक काण्डों में वाछित था एवं वर्ष 2015 से फरार चल रहा था। अमन श्रीवास्तव की गिरफ्तारी में सदानंद दाते, पुलिस महानिदेशक, महाराष्ट्र एटीएस के निर्देशन में श्रीमती शीला दिनकर साइल, पुलिस अधीक्षक एवं वरीय पुलिस निरीक्षक आधिकराव पोल एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी ।

    उक्त अभियान में शामिल महाराष्ट्र एटीएस के पुलिस पदाधिकारियों को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का निर्णय लिया गया था। गुरुवार को सदानंद दाते, पुलिस महानिदेशक, महाराष्ट्र एटीएस एवं अनिल कुम्भारे, स्पेशल पुलिस महानिरीक्षक, महाराष्ट्र एटीएस की गरिमामयी उपस्थिति में महाराष्ट्र एटीएस के सभागार, प्रेरणा भवन, आझाद मैदान मुम्बई में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संजय आनंदराव लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, झारखण्ड के द्वारा अभियान में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड का प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार (दो लाख रूपये) प्रदान किया गया । इस अवसर पर उपस्थित पुलिस महानिदेशक, महाराष्ट्र एटीएस एवं अन्य पदाधिकारियों को झारखण्ड एटीएस का स्मृति चिह्न भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर झारखण्ड एटीएस की ओर से अभियान का नेतृत्व करने वाले आशुतोष कुमार सत्यम, पुलिस उपाधीक्षक, झारखण्ड एटीएस भी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, भारतीय मिसाइलों ने दुनिया को दिखाई ताकत

    January 26, 2026

    Republic Day 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया, गणतंत्र दिवस परेड शुरू

    January 26, 2026

    Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा

    January 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, भारतीय मिसाइलों ने दुनिया को दिखाई ताकत
    • Republic Day 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया, गणतंत्र दिवस परेड शुरू
    • Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा
    • Republic Day Special: कर्तव्य पथ पर पहली बार ‘बैटल ऐरे फॉर्मेट’, सीमा पर हाई अलर्ट
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th Jan | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th Jan | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.