Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन: PM मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, आज होगी भारत-रूस सालाना समिट

    December 4, 2025

    JSSC CGL रिजल्ट-नियुक्ति पर लगी रोक हटी: सैकड़ों अभ्यर्थी CM आवास पहुँचे, हेमन्त सोरेन को जताया आभार — “निष्पक्ष जांच से मिला न्याय”

    December 4, 2025

    CGL विवाद पर राहत मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने CM आवास में मनाई खुशी

    December 4, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»साइबर अपराधी को पकड़ने नदी में कूदा पुलिसकर्मी लापता, पुलिस कर रही तालश
    Breaking News

    साइबर अपराधी को पकड़ने नदी में कूदा पुलिसकर्मी लापता, पुलिस कर रही तालश

    AdminBy AdminJanuary 19, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    dhanbad
    dhanbad
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के मधुरसा बेजराबाद बराकर नदी घाट में धनबाद साइबर पुलिस टीम की ओर से प्रतिबंध एप के लोकेशन के आधार पर साइबर अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ने के क्रम में धनबाद साइबर पुलिस का जवान संदीप मंडल गुरुवार की रात बराकर नदी में डूब गया। देर रात तक जवान की खोजबीन स्थानीय ग्रामीण व पुलिस टीम जुटी रही लेकिन उसका पता नहीं लग सका। घटना के बाद साइबर पुलिस की छापेमारी टीम में खलबली मची हुई है।

    धनबाद साइबर थाना की टीम को सूचना मिली थी कि मधुरसा के आसपास जंगली इलाकों में बड़ी संख्या में साइबर अपराधी ठगी में जुटे रहते हैं। सूचना पर साइबर पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम छापेमारी के लिए मौके पर पहुंची। दोपहर 12 बजे प्रतिबिंब एप के जरिए लोकेशन लिया और साइबर अपराधियों को चारों तरफ से घेरा। पुलिस को देखते ही एक अपराधी बराकर नदी की तरफ भागने लगा। उस अपराधी के पीछे साइबर पुलिस का चालक संदीप मंडल व एक अन्य जवान भागा। अपराधी अपने को घिरता देख बराकर नदी में कूद पड़ा। उसके साथ-साथ पीछा कर रहे दोनों जवान भी कूद पड़े, लेकिन अपराधी नदी पार करके फरार हो गया, जबकि नदी से तैरकर वापस आने के दौरान एक जवान तो नदी पार कर गया जबकि दूसरा चालक संदीप मंडल अचानक पानी में डूब गया। जवान को डूबते देख अन्य साथी चिल्लाने लगे और अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग जुटे तथा स्थानीय लोगों ने खोजबीन की। पता नहीं चलने पर टुंडी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जाल मंगाकर खोजबीन कर रही है। रात तक लापता जवान का कोई अता-पता नहीं मिल सका। सूचना पाकर धनबाद के ग्रामीण एसपी कपित चौधरी व साइबर डीएसपी सुमित सौरभ लकड़ा पहुंचे। जवान की खोज के लिए की जा रही रेस्क्यू की जानकारी ली।

    लापता जवान संदीप मंडल बोकारो जिले का रहने वाला है। इधर जानकारी के अनुसार मधुरसा एवं आसपास इलाको में लगातार कई जिले के पुलिस एवं साइबर पुलिस धर-पकड़ कर रही थी। चार दिन पूर्व टुंडी पुलिस ने चार लोगो को हिरासत में लिया था। हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। इसके अलावा गिरिडीह पुलिस भी मधुरसा गांव में छापेमारी की थी।

    इसे भी पढें: हजारीबाग के डेली मार्केट में लगी भीषण आग, एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन: PM मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, आज होगी भारत-रूस सालाना समिट

    December 4, 2025

    JSSC CGL रिजल्ट-नियुक्ति पर लगी रोक हटी: सैकड़ों अभ्यर्थी CM आवास पहुँचे, हेमन्त सोरेन को जताया आभार — “निष्पक्ष जांच से मिला न्याय”

    December 4, 2025

    CGL विवाद पर राहत मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने CM आवास में मनाई खुशी

    December 4, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन: PM मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, आज होगी भारत-रूस सालाना समिट
    • JSSC CGL रिजल्ट-नियुक्ति पर लगी रोक हटी: सैकड़ों अभ्यर्थी CM आवास पहुँचे, हेमन्त सोरेन को जताया आभार — “निष्पक्ष जांच से मिला न्याय”
    • CGL विवाद पर राहत मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने CM आवास में मनाई खुशी
    • एसीबी की बड़ी कार्रवाई: शराब घोटाले में IAS अमित कुमार से पूछताछ
    • देवघर में नल-जल योजना पर 3 करोड़ खर्च, फिर भी 627 घरों तक नहीं पहुंचा पानी
    • रांची : जगन्नाथपुर तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.