Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई

    March 11, 2026

    झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

    March 11, 2026

    दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»31 जुलाई को झारखंड आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अलर्ट पर रहेगी इन जिलों की पुलिस
    Breaking News

    31 जुलाई को झारखंड आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अलर्ट पर रहेगी इन जिलों की पुलिस

    AdminBy AdminJuly 29, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं. राष्ट्रपति 31 जुलाई और 1 अगस्त को झारखंड में रहेंगी. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर झारखंड पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. राजधानी रांची, धनबाद और देवघर तीनों ही जिलों की पुलिस अलर्ट पर है.

    धनबाद और देवघर में है राष्ट्रपति का कार्यक्रम

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी. इसके बाद राष्ट्रपति धनबाद में आईआईटी (आईएसएम) के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी. ऐसे में देवघर, रांची और धनबाद में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियों के साथ-साथ पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.

    राष्ट्रपति के दौरे को लेकर डीजीपी और मुख्य सचिव ने भी बैठक कर कई दिशा निर्देश जारी किए हैं. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर आईजी रैंक के एक अधिकारी को नोडल बनाया गया है, ताकि सुरक्षा में कोई त्रुटि न रह जाए.

    देवघर में कांवड़ यात्रा पर नहीं पड़ेगा प्रभाव

    वर्तमान में सावन का महीना चल रहा है. सावन के महीने में देवघर में श्रद्धालुओं के कांवरिया पथ को बिना बाधित किए राष्ट्रपति को एयरपोर्ट से एम्स तक ले जाने के लिए अलग मार्ग तय किया गया है. वहीं धनबाद में भी कार्यक्रम स्थल के साथ राष्ट्रपति जिन मार्गों से होकर गुजरेंगी उसे लेकर भी विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.

    वहीं राजधानी रांची में एयरपोर्ट से राजभवन जाने वाले रास्ते में भी सुरक्षा के विशेष व्यवस्था की गई है. राष्ट्रपति के आने-जाने के दरम्यान ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया जाएगा. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर राज्य के डीजीपी ने बताया कि राष्ट्रपति के झारखंड दौरे में कोई परेशानी नहीं होगी और कोई भी सुरक्षा में त्रुटि में न हो इसे लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

    रात्रि विश्राम होगा राजभवन में

    राष्ट्रपति 31 जुलाई को अपने दो दिवसीय दौरे पर सबसे पहले रांची पहुचेंगी, जहां पर वे राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी. 31 जुलाई को राष्ट्रपति रांची में रहेंगी इसलिए राजभवन से लेकर एयरपोर्ट तक सुरक्षा व्यवस्था बेहद पुख्ता की जा रही है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई

    March 11, 2026

    झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

    March 11, 2026

    दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई
    • झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी
    • दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा
    • रांची-खूंटी रोड पर दर्दनाक हादसा: धान लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
    • झारखंड के 9 नगर निकायों में डिप्टी मेयर की रेस शुरू, जानिए कौन से आगे
    • झारखंड में गैस संकट की आहट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर अस्थायी रोक, अब 25 दिन बाद ही मिलेगी दूसरी बुकिंग
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.