Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»टिकट बुकिंग को लेकर रेलवे ने बदली व्यवस्था, अब 120 नहीं 60 दिन पहले होगा रिजर्वेशन
    Breaking News

    टिकट बुकिंग को लेकर रेलवे ने बदली व्यवस्था, अब 120 नहीं 60 दिन पहले होगा रिजर्वेशन

    AdminBy AdminOctober 18, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Train Ticket Booking New Rules: दिवाली से पहले भारतीय रेलवे ने एक बड़ा फैसला लेते हुए टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब एडवांस टिकट की बुकिंग की समय सीमा 120 से घटाकर 60 दिन कर दी गई है. यानी की अब यात्री 4 महीने के बजाए 2 महीने के अंदर ही टिकट बुकिंग करवा पाएंगे.

    यह नियम 1 नवंबर से लागू होगा. रेलवे के इस फैसले पर यात्री नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. यात्रियों का कहना है कि 120 दिन में टिकट कन्फर्म होने में दिक्कत होती है. ऐसे में 60 दिन में टिकट कन्फर्म कैसे हो पाएगी. उन्होंने ने 120 दिन बुकिंग प्रणाली को लागू करने की मांग की है.

    60 दिन में कैसे हो पाएगा टिकट कंफर्म?

    यात्री ने नाराजगी जताते हुए कहा की, “हमारा टिकट 120 दिन में कंफर्म नहीं हो पाता है, तो 60 दिन में कैसे हो पाएगा. आज कल 120 दिन पहले जब टिकट बुक कराते हैं, तो वेटिंग में टिकट मिलता है. मैं तो कहूंगी कि 120 दिन वाली व्यवस्था बनी रहनी चाहिए, ताकि किसी यात्री को परेशानी ना हो.”

    इस फैसले से यात्रियों को होगी परेशानी

    यात्री ने कहा, “रेलवे के इस नियम से नुकसान ही होगा. मुझे लगता है कि 120 दिन वाला कार्यक्रम ही रहना चाहिए, ताकि किसी यात्री को कई परेशानी ना हो.” एडवांस बुकिंग के नियम में हुए बदलाव को लेकर कई यात्री नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. उनका कहना है कि इस नियम के जमीन पर लागू किए जाने से हमें परेशानियों का सामना करना होगा.

    इस तरह के नियमों को व्यवहारिक रूप से लागू कर पाना काफी जटिल हो सकता है. एक अन्य यात्री ने रेलवे के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा, “रेलवे ने यह बहुत ही गलत फैसला लिया है. मैं म्युजिशियन हूं, रोज यात्रा करता हूं. टिकट कन्फर्म होने में दिक्कत होती है. पहले वाली ही व्यवस्था होनी चाहिए.”

    1 नवंबर से लागू होगा नियम

    बता दें कि रेल ट‍िकट बुक‍िंग से जुड़ा नया न‍ियम एक नवंबर से लागू क‍िया जाएगा. पहले से बुक किए गए टिकट पर क‍िसी तरह का असर नहीं होगा. 1 नवंबर को द‍िवाली और 6 नवंबर को छठ पूजा के चलते रेलवे के सभी रूट पर ट‍िकट बुक‍िंग को लेकर मारामारी मची हुई है. रेलवे यात्र‍ियों की तरफ से ट‍िकट बुक‍िंग के न‍ियमों में बदलाव को लेकर लंबे समय से मांग हो रही थी.

    यात्र‍ियों की तरफ से आरोप लगाए जाते थे क‍ि बुक‍िंग शुरू होने के साथ ही एजेंट पहले ही सीट बुक कर देते हैं. इससे असल यात्र‍ियों को ट‍िकट म‍िलने में परेशानी होती है. रेलवे के नए नियम के मुताबिक अब 120 नहीं, बल्कि केवल 60 दिन पहले ट्रेनों में रिजर्वेशन करा सकेंगे. भारतीय रेलवे के ये नए नियम 1 नवंबर से लागू होंगे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 16th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.