मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “रामनवमी महोत्सव” के मद्देनज़र विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को आगामी 27 मार्च 2026 को रामनवमी महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा में सपरिवार सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने सभी आमंत्रणों को हर्षपूर्वक स्वीकार किया और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि रामनवमी का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों व प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से आग्रह किया कि असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो और पूरा पर्व शांति व सद्भाव के वातावरण में संपन्न हो।

