Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धरती आबा की 150वीं जयंती: राज्यपाल, सीएम और विधायक कल्पना सोरेन ने समाधि स्थल पर दी श्रद्धांजलि

    November 15, 2025

    धुर्वा डैम में दर्दनाक हादसा: गाड़ी सहित तीन की मौत, रांची पुलिस कर रही जांच

    November 15, 2025

    घाटशिला उपचुनाव में JMM के सोमेश सोरेन ने पूरा किया अपने पिता रामदास सोरेन का सपना, 38000 के मार्जिन से जीता चुनाव

    November 14, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»रांची की महिलाएं रच रहीं नई मिसाल: इस दिवाली घरों को गोबर से बने दीयों की रोशनी करेगी रोशन!
    Breaking News

    रांची की महिलाएं रच रहीं नई मिसाल: इस दिवाली घरों को गोबर से बने दीयों की रोशनी करेगी रोशन!

    AdminBy AdminOctober 9, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Ranchi : इस दिवाली रांची के घर और आंगन गोबर से बने दीयों की रोशनी और खुशबू से महक उठेंगे। सुकुरहुटू गोशाला, चापूटोला अरसंडे और धुर्वा सीठियो में 90 महिलाएं मिलकर करीब 7 लाख दीये तैयार कर रही हैं। इन दीयों को शुद्धता और पारंपरिकता के साथ बनाया जा रहा है।

    पांच साल पहले शुरू हुआ अभियान 

    पांच साल पहले रौशन सिंह और सोनाली मेहता ने गोबर से उत्पाद बनाने की शुरुआत की थी। उनका मकसद गो सेवा के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करना और स्वरोजगार के अवसर देना था। उन्होंने महिलाओं को प्रशिक्षण दिया, जिससे अब वे घर बैठे रोजगार कमा रही हैं। इस साल रांची से 2 लाख गोबर के दीये बनारस भेजे जाएंगे। ये दीये ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक रहे हैं, और कई लोग गोशाला से सीधे इन्हें खरीद रहे हैं। पिछले पांच साल में 500 से ज्यादा महिलाएं इस पहल से आत्मनिर्भर बनी हैं।

    गोबर के दीयों के फायदे : 

    • पानी में तैरते हैं, दीपदान के लिए उपयुक्त।
    • गोबर की गंध नहीं होती।
    • हल्के और पर्यावरण के अनुकूल, जलने के बाद मछलियों का भोजन बन जाते हैं।
    • पूजा के लिए सबसे शुद्ध माने जाते हैं।

    लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और डेकोरेटिव आइटम 

    धुर्वा सीठियो में 40 महिलाएं ऊं, जय हिंद, स्वास्तिक, शुभ-लाभ, जय श्रीराम और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां बना रही हैं। पीपल के पत्तों पर गणेशजी, तोरण जैसे डेकोरेटिव आइटम भी तैयार हो रहे हैं। इनमें पेड़ के बीज डाले जा रहे हैं, जो पर्यावरण के लिए फायदेमंद हैं। इनके निर्माण के लिए सांचे और मशीनें दी गई हैं।

    ऐसे बनते हैं गोबर के दीये 

    सुकुरहुटू गोशाला में 20 महिलाएं रोज 6-7 हजार दीये बना रही हैं। रांची गोशाला न्यास के मनीष लोधा ने बताया कि दिवाली के लिए 2.5 लाख दीयों का ऑर्डर है, और इससे ज्यादा बनने की संभावना है। सूखे गोबर को छोटे टुकड़ों में तोड़कर मशीन से पाउडर बनाया जाता है। कच्चे गोबर को इस पाउडर और प्री-मिक्स पाउडर के साथ मिलाकर मिश्रण तैयार किया जाता है। महिलाएं इस मिश्रण से गोल आकार बनाकर सांचे में डालती हैं, जिसमें कई डिजाइन होते हैं। दीयों को सूखने में 3 दिन लगते हैं, फिर उन्हें पेंट किया जाता है।

    दीयों की कीमत :

    • छोटे दीये : 2-3 रुपये
    • मध्यम दीये : 5 रुपये
    • बड़े दीये : 7-10 रुपये

    कहां-कहां बन रहे दीये 

    चापूटोला अरसंडे में 30 घरों की महिलाएं और सुकुरहुटू गोशाला में 20 महिलाएं दीये बना रही हैं। रांची गोशाला न्यास सभी सामग्री उपलब्ध करा रहा है। यह पहल न केवल पर्यावरण के लिए फायदेमंद है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी बड़ी भूमिका निभा रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    धरती आबा की 150वीं जयंती: राज्यपाल, सीएम और विधायक कल्पना सोरेन ने समाधि स्थल पर दी श्रद्धांजलि

    November 15, 2025

    धुर्वा डैम में दर्दनाक हादसा: गाड़ी सहित तीन की मौत, रांची पुलिस कर रही जांच

    November 15, 2025

    घाटशिला उपचुनाव में JMM के सोमेश सोरेन ने पूरा किया अपने पिता रामदास सोरेन का सपना, 38000 के मार्जिन से जीता चुनाव

    November 14, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धरती आबा की 150वीं जयंती: राज्यपाल, सीएम और विधायक कल्पना सोरेन ने समाधि स्थल पर दी श्रद्धांजलि
    • धुर्वा डैम में दर्दनाक हादसा: गाड़ी सहित तीन की मौत, रांची पुलिस कर रही जांच
    • घाटशिला उपचुनाव में JMM के सोमेश सोरेन ने पूरा किया अपने पिता रामदास सोरेन का सपना, 38000 के मार्जिन से जीता चुनाव
    • Bihar Election Result: बिहार में एनडीए की आंधी में बुझी लालटेन
    • दो किस्तें एक साथ! मंईयां योजना की 16वीं किस्त पर बड़ा सरप्राइज़—जानें कौन पाएं गा दोगुना लाभ
    • मोकामा में अनंत सिंह की प्रचंड जीत! 28 हजार से अधिक वोटों से बाज़ी मारी, घर में जश्न का माहौल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.