Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुमका: महगामा थाने में 2017 सड़क जाम मामले में कांग्रेस नेता दीपिका सिंह पांडेय बरी

    October 16, 2025

    रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई: सिटी डीएसपी के रीडर सुनील पासवान 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

    October 16, 2025

    जदयू ने जारी की दूसरी लिस्ट, 44 उम्मीदवारों को दिया टिकट

    October 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Loksabha को लेकर कांग्रेस ने झारखंड की तीन सीटों पर पेश किए उम्मीदवार, देखिये List
    Breaking News

    Loksabha को लेकर कांग्रेस ने झारखंड की तीन सीटों पर पेश किए उम्मीदवार, देखिये List

    AdminBy AdminMarch 28, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कांग्रेस ने झारखंड के तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा- सुखदेव भगत और हजारीबाग से जेपी पटेल को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में झारखंड के चार लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार तय कर लिये गए है। रांची, खूंटी, लोहरदगा और हजारीबाग में कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर सहमति बन गई है। रांची संसदीय क्षेत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एक बार फिर कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। खूंटी से कालीचरण मुंडा कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे, 2019 के लोकसभा चुनाव में वो केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से बहुत कम मतों से चुनाव हार गए थे। लोहरदगा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे, वो भी बहुत कम अंतर से पिछले लोकसभा चुनाव में हारे थे। हालांकि इस सीट के लिए मांडर से कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की भी दावेदारी पेश कर रही थीं। वही हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से जेपी पटेल को उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया है। जेपी पटेल मांडू से विधायक है और होली से ठीक पहले वो बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए है।

    इस सीट को लेकर पहले अंबा प्रसाद को दावेदार माना जा रहा था, लेकिन ईडी की छापेमारी के बाद अंबा ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया, इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दिल्ली लेकर मांडू विधायक जेपी पटेल को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई, उस समय से ही माना जा रहा था कि कांग्रेस उन्हे हजारीबाग से उम्मीदवार बना सकती है। अन्य लोकसभा उम्मीदवार को लेकर भी जल्द फैसला ले लिया जाएगा और माना जा रहा है कि गुरूवार या शुक्रवार को कांग्रेस अपने सभी उम्मीदवारों के नाम का एलान कर देगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    दुमका: महगामा थाने में 2017 सड़क जाम मामले में कांग्रेस नेता दीपिका सिंह पांडेय बरी

    October 16, 2025

    रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई: सिटी डीएसपी के रीडर सुनील पासवान 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

    October 16, 2025

    जदयू ने जारी की दूसरी लिस्ट, 44 उम्मीदवारों को दिया टिकट

    October 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुमका: महगामा थाने में 2017 सड़क जाम मामले में कांग्रेस नेता दीपिका सिंह पांडेय बरी
    • रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई: सिटी डीएसपी के रीडर सुनील पासवान 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
    • जदयू ने जारी की दूसरी लिस्ट, 44 उम्मीदवारों को दिया टिकट
    • ICC रैंकिंग्स में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, टेस्ट, वनडे और टी20 में शामिल 9 स्टार प्लेयर्स
    • Koylanchal Samvad e-paper | Ranchi | 16th Oct
    • सारंडा में फिर गूंजा नक्सलियों का आतंक: बीएसएनएल टॉवर जलाया, सड़क उड़ाई और पोस्टरबाजी से फैलाई दहशत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.