Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026

    असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

    March 10, 2026

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»RJD सुप्रीमो 4 साल बाद पहुंचे कार्यालय, 6 टन की लालटेन की जलाई लौ
    बिहार

    RJD सुप्रीमो 4 साल बाद पहुंचे कार्यालय, 6 टन की लालटेन की जलाई लौ

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    लालू प्रसाद यादव 4 साल बाद RJD कार्यालय पहुंचे। उन्होंने RJD के रजत जयंती वर्ष पर इसके प्रतीक चिह्न के रूप में गुलाबी पत्थर से तैयार 6 टन की लालटेन का लोकार्पण किया। वीरचंद पटेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में इसे उस जगह पर लगाया गया है, जहां वर्षों से ध्वजारोहण होता रहा है। हालांकि, इसके बाद वह रजत जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। कार्यक्रम में तेजस्वी यादव भी थे। लेकिन, तेजप्रताप यादव शामिल नहीं हुए।

    5 जुलाई 2017 को स्थापना दिवस पर आए थे लालू
    इससे पहले लालू प्रसाद 5 जुलाई 2017 को RJD के स्थापना दिवस के अवसर पर RJD कार्यालय में आए थे। लालू प्रसाद को 23 दिसंबर 2017 को सजा हुई और इसके बाद से वे RJD कार्यालय नहीं आ पाए थे। इन दिनों भी उनका ज्यादा समय दिल्ली स्थित बेटी मीसा भारती के आवास में बीतता है।

    उपचुनाव में प्रचार के लिए पटना आए थे लालू
    उपचुनाव में लालू प्रसाद पटना आए थे। तारापुर और कुशेश्वरस्थान में वे प्रचार करने भी गए। लेकिन, RJD कार्यालय नहीं आए थे। 5 जुलाई 2021 को RJD की स्थापना के 25 साल पूरे हुए हैं। 5 जुलाई 1997 को इसकी स्थापना हुई थी। इन 25 वर्षों में राष्ट्रीय जनता दल में छह प्रदेश अध्यक्षों ने कमान संभाली। जबकि लालू प्रसाद लगातार 25 वर्षों तक राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहे।

    इस बीच कमल पासवान, उदय नारायण चौधरी, पीतांबर पासवान, अब्दुलबारी सिद्दीकी, डॉ. रामचंद्र पूर्वे और जगदानंद सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली। 2007 से पहले प्रदेश अध्यक्ष का टर्म दो वर्षों का हुआ करता था। लेकिन, अब तीन वर्षों का होता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    लो-प्रोफाइल लाइफ से सियासत तक? निशांत कुमार की एंट्री से बिहार की राजनीति में हलचल

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट
    • असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.