झारखंड के साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड अंतर्गत लालबथान गांव स्थित मोहनपुर–तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर रविवार को एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और मातम का माहौल बन गया।
खेत देखकर लौट रहे युवक को रौंदा हाइवा
जानकारी के अनुसार, मृतक के बड़े भाई महेश साहा ने बताया कि उनका छोटा भाई देबू साहा, उम्र करीब 31 वर्ष, खेत देखकर पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उसे रौंदते हुए टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई

