Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»साबरमती आगरा सुपर फास्ट ट्रेन हादसे का हुई शिकार, चार बोगियां पटरी से उतरी
    Breaking News

    साबरमती आगरा सुपर फास्ट ट्रेन हादसे का हुई शिकार, चार बोगियां पटरी से उतरी

    AdminBy AdminMarch 18, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    rajasthan train accident
    rajasthan train accident
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राजस्थान में साबरमती-आगरा कैंट ट्रेन (गाड़ी संख्या 12548) की चार बोगियां पटरी से उतरा गई. ये हादसा आज सुबह तड़के 1 बजे अजमेर में मदार स्टेशन के पास हुआ है. जानकारी के अनुसार इंजन समेत ट्रेन के चार जनरल डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे की सूचना पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बेपटरी हुए कोच व इंजन को पटरी पर लाने का रेस्क्यू शुरू किया गया. इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है.

    अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM)  बलदेव राम ने बताया कि हादसे का शिकार हुई अजमेर आगरा फोर्ट साबरमती कल शाम करीब 5:00 बजे तय समय पर निकली थी. देर रात 1:00 बाजे मदार रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर ट्रैक बदलते समय मालगाड़ी से यह पैसेनजर ट्रेन टकरा गई. हालांकि हादसे के दूसरे कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. हादसे की वजह से पटरियां अपनी जगह से डिस्प्लेस हो गई है.

    बलदेव राम ने आगे कहा कि अभी हादसे को लेकर कुछ कहना मुश्किल है, यह अंडर इन्वेस्टिगेशन का मैटर है. हादसे की सूचना के बाद सभी रेलवे अधिकारी कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया और राहत कार्य शुरू कर ट्रेन के कोच को हटाने का रेस्क्यू शुरू किया गया.

    रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे अधिकारियों ने अजमेर के रेलवे अस्पताल जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में अपना स्टाफ भेजा है, ताकि हादसे में कोई घायल हुआ हो तो उसका इलाज किया जा सके. वहीं, रेलवे के अधिकारियों ने अजमेर रेलवे स्टेशन और मदार के रेलवे स्टेशन पर जर्नल कोच के यात्रियों के लिए खाने-पीने और चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करा दी है और रूट सामान्य होने के बाद सभी यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक भेजा जाएगा.

    साइट क्लियर होने पर हादसे की स्थिति होगी साफ

    एडीआरएम का कहना है कि मौके पर ट्रेन हादसे के चलते पटरियां जमीन से उखड़ कर अलग-अलग जगह बिखर गई है और इंजन और कोच के व्हील जमीन में धंस गए हैं. उन्होंने कहा, ऐसे में हादसा किन कारणों से हुआ यह कहना जल्दबाजी होगी. हालांकि मौके पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के कोच और इंजन को हटाने का कार्य किया जा रहा है और इस कार्य में करीब अगले 8 से 10 घंटे लगेंगे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू
    • रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज
    • खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट
    • असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
    • Koylanchal Samvad e-paper | 10th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 10th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.