Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस

    February 14, 2026

    Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन

    February 14, 2026

    हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप

    February 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»PM Modi की सुरक्षा घेरा तोड़कर काफिला रोकने वाली महिला संगीता झा गिरफ्तार, रांची पुलिस ने भेजा जेल
    Breaking News

    PM Modi की सुरक्षा घेरा तोड़कर काफिला रोकने वाली महिला संगीता झा गिरफ्तार, रांची पुलिस ने भेजा जेल

    AdminBy AdminNovember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    pm modi security
    pm modi security
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    PM Modi के काफिले में घुसने वाली महिला संगीता झा को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। महिला के खिलाफ आज गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गई। इसको लेकर एसपीजी ने रांची पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी की ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर विनोद पासवान ने रांची के कोतवाली थाना में महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।

    इस संबध में कोतवाली थाने में कांड संख्या 385/23 दर्ज किया गया। प्राथमिकी में आईपीसी की धारा 341,283,353,186 लगाई गई है। महिला पुलिस पदाधिकारी ने पूछताछ के दौरान जांच के क्रम में संगीता झा को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

    बताते चलें कि, प्रधानमंत्री का काफिला बुधवार की सुबह करीब नौ बजे राजभवन से निकलकर रांची एसएसपी आवास से होकर रेडियम रोड से गुजर रहा था। इस बीच गार्डन फ्रेश नाम की दुकान के ठीक सामने महिला संगीता झा सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए प्रधानमंत्री की लैंड क्रूजर कार के सामने आ गई।

    मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में महिला को कारकेड के सामने से हटाया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपीजी ने रांची पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी।

    इस मामले में कार्रवाई करते हुए बुधवार रात ही मौके पर तैनात एक एएसआई अबु जफर, एक हवलदार छोटेलाल टुडू और एक सिपाही रंजन कुमार को रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने निलंबित कर दिया। महिला को हिरासत में लेने के बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की गई।

    pm modi ranchi pm modi security
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस

    February 14, 2026

    Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन

    February 14, 2026

    हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस
    • Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन
    • हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप
    • दिन में गर्मी, रात में ठंड, झारखंड के बदलते मौसम से लोग बेहाल
    • रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक
    • NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.