Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी

    March 13, 2026

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»संताली भाषा ने एक और मुकाम किया हासिल, लांच हुआ संताली शब्दकोष
    Breaking News

    संताली भाषा ने एक और मुकाम किया हासिल, लांच हुआ संताली शब्दकोष

    AdminBy AdminFebruary 22, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    JharkhandNews : संताली भाषा के इतिहास में 19 फरवरी 2025 एक स्वर्णिम दिन बन गया, जब संतालीविक्शनरी आधिकारिक रूप से लाइव हो गई. यह न केवल संताली भाषा के डिजिटल विस्तार में मील का पत्थर है, बल्कि यह भारत की पहली आदिवासी भाषा बन गई है जिसे अपना विक्शनरी संस्करण प्राप्त हुआ है. इस परियोजना पर जून 2018 से कार्य जारी था और नवंबर 2024 में कोलकाता में आयोजित संतालीविकिकॉन्फ्रेंस में इसके लॉन्च का प्रस्ताव पारित किया गया था. अब यह विक्शनरी https://sat.wiktionary.org पर उपलब्ध है.

    संताली विकिपीडिया के बाद दूसरा विकिमीडिया प्रोजेक्ट

    संताली विक्शनरी, संतालीविकिपीडिया के बाद संताली भाषा के लिए दूसरा विकिमीडिया फाउंडेशन प्रोजेक्ट बन गया है. 2018 में जब संतालीविकिपीडिया को आधिकारिक रूप से मान्यता मिली थी, तब से यह भाषा तकनीकी क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रही है.विक्शनरी के आने से संताली भाषा प्रेमियों और शोधकर्ताओं को एक व्यापक शब्दकोश उपलब्ध होगा, जिससे भाषा को संरक्षित और समृद्ध करने में मदद मिलेगी.

    भारत, नेपाल और बांग्लादेश के योगदानकर्ताओं का अहम योगदान

    इस परियोजना को सफल बनाने के लिए भारत, नेपाल और बांग्लादेश के योगदानकर्ताओं ने मिलकर कार्य किया. इसके अलावा, संतालविकि अखरा, शांतिनिकेतन के स्वयंसेवकों ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 50 से अधिक योगदानकर्ताओं ने 10 से अधिक संपादन किये, जिनमें से 25 शांतिनिकेतन से हैं. शीर्ष 20 योगदानकर्ताओं में डॉ. रामू हेम्ब्रम, सुकल बास्के, अंकिता हेम्ब्रम, सरजन हांसदा, कनिका हेम्ब्रम, अर्पिता हेम्ब्रम, पीयूष पवारिया, सुशांता मार्डी, प्रदीप हेम्ब्रम, मर्शिला हेम्ब्रम, राहुल सोरेन, माखन मुर्मू, छुट्टूलाल मुर्मू, कुशल हांसदा, अभिजीत बास्की, शिमल मुर्मू, संध्या मांडी, पूजा मुर्मू, मंगल सोरेन, पागन हेम्ब्रम, अमीश्वर हेम्ब्रोम, बिप्लब टुडू, रोहित सोनकर और कैलाश सोरेन का नाम शामिल है. इसके अलावा, अन्य प्रमुख योगदानकर्ताओं में गोपीनाथ मुर्मू, सीतामणि मुर्मू और पिलचुआनु ठाकुर मुर्मू का नाम भी उल्लेखनीय है, जिन्होंने विभिन्न स्थानों से अपने योगदान दिए.

    परियोजना के प्रमुख समन्वयक और प्रशासक

    संतालीविक्शनरी की सफलता के पीछे कई समर्पित विकिमीडियायोगदानकर्ताओं का योगदान रहा है. परियोजना के शुरुआती चरणों से ही इसे प्रसांता हेम्ब्रम, शेखर मुर्मू, बोदी बास्की, आर्यन मुर्मू, बिजेंद्र हांसदा, प्रेमचंद मुर्मू, मैना टुडू, रामजीत टुडू, फागु बास्के, करिया बास्के, सुभाष मुर्मू, शिबू मुर्मू और सुकु मुर्मू ने सक्रिय रूप से देखा और आगे बढ़ाया. इनक्यूबेटर चरण में बोदी बास्की ने प्रशासक की भूमिका निभाई और वर्तमान में विक्शनरी में 6,466 पृष्ठ हैं.

    संताली भाषा का भविष्य और विस्तार की योजनाएं

    संताली भाषा उपयोगकर्ता समूह के विकिमीडियनों के प्राथमिक संपर्क व्यक्ति आर. अश्विनी बंजन मुर्मू ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सभी योगदानकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह केवल एक शुरुआत है, और उपयोगकर्ता समूह अब अन्य विकिमीडिया परियोजनाओं में भी विस्तार करने के अवसर तलाश रहा है. इस पहल से संताली भाषा की डिजिटल उपस्थिति और भी सशक्त होगी, जिससे यह आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रहेगी.संतालीविक्शनरी का लॉन्च न केवल इस भाषा के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह संताली समुदाय के लिए गर्व का क्षण भी है। यह परियोजना बताती है कि किस प्रकार तकनीकी माध्यमों से मातृभाषाओं को सहेजने और संवारने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सकता है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी

    March 13, 2026

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.