Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में दिल दहला देने वाली वारदात: पैसों के विवाद में बेटे ने कुदाली से की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    April 8, 2026

    कुएं में मिली 15 वर्षीय किशोरी की लाश से सनसनी, मां ने लगाया हत्या का आरोप, प्रेम प्रसंग का शक

    April 8, 2026

    सारंडा नक्सल ऑपरेशन में दर्दनाक हादसा: तूफान में पेड़ गिरने से कोबरा जवान राकेश कुमार शहीद

    April 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»कुएं में मिली 15 वर्षीय किशोरी की लाश से सनसनी, मां ने लगाया हत्या का आरोप, प्रेम प्रसंग का शक
    Breaking News

    कुएं में मिली 15 वर्षीय किशोरी की लाश से सनसनी, मां ने लगाया हत्या का आरोप, प्रेम प्रसंग का शक

    AdminBy AdminApril 8, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    तरहसी थाना क्षेत्र के उदयपुरा वन पंचायत अंतर्गत नवाडीह गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लड़की की मां हत्या का आरोप लगा रही है।

    मृतका की पहचान रेशम कुमारी (पिता– संजय साव) के रूप में की गई है। उसका शव गांव के तरी के पास स्थित विनोद साव के सरकारी कुएं से बरामद किया गया। घटना के बाद जहां परिजनों में मातम पसरा है, वहीं पूरे गांव में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

    परिजनों के अनुसार, रेशम कुमारी मंगलवार की शाम करीब 4 बजे अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रातभर आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

    बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पीड़ित के घर से करीब 100 मीटर पश्चिम दिशा में स्थित कुएं में एक शव तैरता देखा। जब लोग पास पहुंचे और पहचान की, तो वह रेशम कुमारी निकली। यह दृश्य देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में सनसनी फैल गई।

    घटना की सूचना मिलते ही तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए ग्रामीणों की मदद से कुएं से शव को बाहर निकलवाया और पूरे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

    मां का आरोप, हत्या कर कुएं में फेंका

    पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया। मृतका की मां सपूरण देवी ने इस घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है।

    उनका कहना है कि उनकी बेटी का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर पहले भी विवाद की स्थिति बनी थी। परिजनों का आरोप है कि इसी प्रेम प्रसंग के कारण उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है।

    उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर, थाना प्रभारी आनंद राम ने बताया कि शव पर किसी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

    पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    उन्होंने कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई है। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस प्रेम प्रसंग सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है तथा संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है।

    घटना के बाद नवाडीह गांव में शोक और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं और जल्द से जल्द सच्चाई सामने आने की उम्मीद कर रहे हैं।

    पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जांच निष्पक्ष और गंभीरता से की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है, जिनके जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में दिल दहला देने वाली वारदात: पैसों के विवाद में बेटे ने कुदाली से की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    April 8, 2026

    सारंडा नक्सल ऑपरेशन में दर्दनाक हादसा: तूफान में पेड़ गिरने से कोबरा जवान राकेश कुमार शहीद

    April 8, 2026

    US-Iran Ceasefire News: 15 दिनों की शांति, होर्मुज भी खुलेगा, कैसे बनी बात ? ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर

    April 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • रांची में दिल दहला देने वाली वारदात: पैसों के विवाद में बेटे ने कुदाली से की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    • कुएं में मिली 15 वर्षीय किशोरी की लाश से सनसनी, मां ने लगाया हत्या का आरोप, प्रेम प्रसंग का शक
    • सारंडा नक्सल ऑपरेशन में दर्दनाक हादसा: तूफान में पेड़ गिरने से कोबरा जवान राकेश कुमार शहीद
    • US-Iran Ceasefire News: 15 दिनों की शांति, होर्मुज भी खुलेगा, कैसे बनी बात ? ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 8th April | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 8th April | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.