Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Koylanchal Samvad e-paper | 3rd March | Dhanbad

    March 3, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 3rd March | Ranchi

    March 3, 2026

    जमशेदपुर के सोनारी में स्वर्णरेखा नदी से मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

    March 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»वाराणसी में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, BJP नेत्री के पति के फ्लैट से गिरफ्तारी
    Breaking News

    वाराणसी में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, BJP नेत्री के पति के फ्लैट से गिरफ्तारी

    AdminBy AdminDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    वाराणसी में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक फ्लैट से 9 युवतियों और 4 युवकों को संदिग्ध हालात में पकड़ा. टीम को मौके से कई आपत्तिजनक सामान, रजिस्टर और मोबाइल फोन भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है.

    सूचना मिली थी कि शक्ति शिखा अपार्टमेंट में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा है. इसी सुराग पर पुलिस ने छापेमारी की और वहां मौजूद युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस अब पूरे मामले की पड़ताल कर रही है.

    भाजपा नेत्री शालिनी यादव के पति के नाम है फ्लैट
    जिस फ्लैट में यह कथित सेक्स रैकेट चल रहा था, वह भाजपा नेत्री शालिनी यादव के पति अरुण यादव के नाम पर रजिस्टर्ड है. हालांकि बताया गया है कि यह फ्लैट किराए पर दिया गया था.

    शालिनी यादव पहले कांग्रेस के टिकट पर 2017 में मेयर चुनाव लड़ चुकी हैं. बाद में वह 2019 में समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा. चुनाव में उन्हें करीब दो लाख वोट मिले थे और वे दूसरे स्थान पर रहीं. जुलाई 2023 में शालिनी ने भाजपा की सदस्यता ली, हालांकि उन्हें पार्टी में कोई पद नहीं मिला था.

    शालिनी मूल रूप से फैशन डिजाइनर हैं. राजनीति उन्हें उनके ससुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्याम लाल यादव से मिली. उन्होंने BHU से BA ऑनर्स और फिर फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    जमशेदपुर के सोनारी में स्वर्णरेखा नदी से मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

    March 2, 2026

    होलिका दहन से जुड़े अचूक उपाय, जिसे करते ही दूर होंगे कष्ट और पूरी होंगी कामनाएं

    March 2, 2026

    धनबाद के बरमसिया पुल के पास कचरे के ढेर में भीषण आग, घनी आबादी में मची अफरा-तफरी

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Koylanchal Samvad e-paper | 3rd March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 3rd March | Ranchi
    • जमशेदपुर के सोनारी में स्वर्णरेखा नदी से मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी
    • होलिका दहन से जुड़े अचूक उपाय, जिसे करते ही दूर होंगे कष्ट और पूरी होंगी कामनाएं
    • धनबाद के बरमसिया पुल के पास कचरे के ढेर में भीषण आग, घनी आबादी में मची अफरा-तफरी
    • कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का F-15 लड़ाकू विमान, सामने आया Video
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.