वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, कड़िया मुंडा जी से मिलने मेडिका अस्पताल पहुंचे। आज दिनांक 10/01/ 2025 को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के साथ कांग्रेस नेताओं का एक दल मेडिका पहुंचा। (जिसमें रविंद्र सिंह, रमा खलखो, किशोर नाथ शाहदेव व अन्य शामिल थे) जहां श्री कड़िया मुंडा इलाज के लिए मेडिका अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने श्री मुंडा से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की, श्री मुंडा जी बोल रहे थे, बताया कि वह पहले से बेहतर हैं। नेताओं ने श्री मुंडा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। श्री मुंडा से बात करने के क्रम में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि आप (श्री कड़िया मुंडा) न सिर्फ एक राजनेता है अपितु झारखंड राज्य के अभिभावक भी हैं। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि श्री मुंडा शीघ्र स्वस्थ होकर राज्यवासियों को अपना आशीर्वाद दें।
Add A Comment