झारखंड कैडर के 2005 बैच के 6 आईपीएस को प्रोन्नति मिली है, इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है
जारी अधिसूचना के मुताबिक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए आईपीएस हरिलाल चौहान, अंशुमन कुमार, प्रशांत आनंद और प्रियंका मीणा को प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई है, जबकि झारखंड में पदस्थापित हरदीप पी जनार्दनन और निधि द्विवेदी को सलेक्शन ग्रेड प्रोन्नति दी गई है.

