पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से शुक्रवार को एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के शहजाद टाउन इलाके में स्थित टेरलाई इमामबाड़ा में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती जानकारी में इसे सुसाइड ब्लास्ट बताया जा रहा है।
धमाका इतना शक्तिशाली था कि इमामबाड़े में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। इस हमले में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

