Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस

    February 14, 2026

    Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन

    February 14, 2026

    हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप

    February 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»कल आ रहीं भारत और इंगलैंड की टीमें, कल से ही टिकटों की बिक्री भी चालू
    Breaking News

    कल आ रहीं भारत और इंगलैंड की टीमें, कल से ही टिकटों की बिक्री भी चालू

    AdminBy AdminFebruary 19, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    jsca stadium
    jsca stadium
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बुलंद हौसलों के साथ भारतीय क्रिकेट टीम 20 फरवरी को रांची पहुंच रही है। इंगलैंड की टीम भी कल ही रांची पहुंचेगी। दोनों टीमों के बीच रांची के JSCA स्टेडियम में 23 से 27 फरवरी तक चौथा टेस्ट खेला जाएगा। भारतीय टीम इस समय पूरे फॉर्म में चल रही है। रविवार को राजकोट में समाप्त हुए तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने इंगलैंड को 443 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अब रांची और धर्मशाला में खेले जाने वाले दो टेस्ट मैच बाकी है। भारतीय टीम इस समय जिस फॉर्म में है, लगता है वह आसानी से दोनों टेस्ट मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लेगी।

    भारतीय टीम को दोनों मैच इसलिए भी जीतना जरूरी है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली हार के बाद World Test Championship के फाइनल में पहुंचने का रास्ता भी तैयार करना है।

    कल से शुरू होगी टिकटों की बिक्री

    वैसे तो भारत और इंगलैंड के बीच रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 16 फरवरी से शुरू हो गई है। लेकिन जो क्रिकेट प्रेमी ऑफलाइन टिकट खरीदना चाहते हैं, उन्हें 20 फरवरी से टिकट मिलने शुरू हो जायेंगे। ऑनलाइन खरीदे गए टिकट 20 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से स्टेडियम के पश्चिमी गेट पर बने काउंटर से लिया जा सकता है। एक व्यक्ति तो अधिकतम छह टिकट ही मिलेंगे। काउंटर से टिकट लेते समय उसी व्यक्ति का फोटो पहचान पत्र साथ रहना जरूरी है। बता दें कि ऑफलाइन टिकट टिकट काउंटर पर 20 से 22 फरवरी तक सुबह 9.30 बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम 4.30 बजे तक उपलब्ध होंगे।

    टिकटों की कीमत
    • ए विंग लोअर : 400 रुपये प्रतिदिन
    • ए विंग लोअर टियर : 400 रुपये प्रतिदिन
    • बी विंग : 500 रुपये प्रतिदिन
    • सी विंग लोअर टियर : 400 रुपये प्रतिदिन
    • डी विंग लोअर टियर : 400 रुपये प्रतिदिन
    • अमिताभ चौधरी पवेलियन : 700 रुपये प्रतिदिन
    • प्रेसिडेंट एंक्लोजर : 2000 रुपये प्रतिदिन
    • हॉस्पिटैलिटी ब्लॉक : 1500 रुपये प्रतिदिन
    • कॉरपोरेट लाउंज : 1200 रुपये प्रतिदिन
    • एमएस धोनी पवेलियन लक्जरी : 2500 रुपये प्रतिदिन हॉस्पिटैलिटी के साथ

    इसे भी पढें: शिबू सोरेन ने सिंगल जज के फैसले को डबल बेंच में दी चुनौती, दिल्ली HC करेगी सुनवाई

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस

    February 14, 2026

    Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन

    February 14, 2026

    हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस
    • Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन
    • हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप
    • दिन में गर्मी, रात में ठंड, झारखंड के बदलते मौसम से लोग बेहाल
    • रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक
    • NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.