Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज से मौसम का मिजाज बदला-बदला सा लग रहा है. राज्य के कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र में गुरुवार को वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है. वहीं, 20 और 22 फरवरी को कई जिलों में वज्रपात, मेघगर्जन, तेज हवा के झोंके के साथ ओलावृष्टि की प्रबल संभवना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में 20 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम केंद्र, रांची ने अपने ताजा मौसम पूर्वानुमान में 20 फरवरी को राज्य के दक्षिणी मध्य भागों में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में 20 और 21 फरवरी की सुबह 8.30 बजे तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उसमें सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो जिला शामिल है.

