Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस

    February 14, 2026

    Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन

    February 14, 2026

    हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप

    February 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»जुमार नदी पर 7.5 करोड़ की लागत से बनेगा शहर का सबसे बड़ा शवदाह गृह
    Breaking News

    जुमार नदी पर 7.5 करोड़ की लागत से बनेगा शहर का सबसे बड़ा शवदाह गृह

    AdminBy AdminFebruary 23, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जुमार नदी पर बनने वाले रांची के सबसे बड़े शवदाह गृह को लेकर सांसद संजय सेठ ने उपरोक्त स्थल और श्मशान घाट का निरीक्षण किया। सांसद संजय सेठ की पहल पर जुमार नदी के श्मशान घाट पर 7.5 करोड़ रुपए की लागत से रांची के सबसे बड़े शवदाह गृह का निर्माण होना है, जहां विद्युत चलित शवदाह की व्यवस्था भी होगी और चूल्हा भी रहेगा। यह अत्याधुनिक शवदाह गृह होगा, जहां लोग पारंपरिक रीति रिवाज से भी और विद्युत के माध्यम से भी अंतिम संस्कार कर सकेंगे।

    उपरोक्त स्थल पर सबसे बड़े शवदाह गृह बनाने का प्रस्ताव सांसद संजय सेठ ने ही दिया था। इस स्थल पर रिम्स के लावारिस शवों का भी अंतिम संस्कार किया जाता है। ऐसे शवों की संख्या भी दर्जनों में होती है, ऐसी स्थिति में शवदाह गृह के निर्माण होने से यह कार्य भी सुगमतापूर्वक हो सकेगा। सांसद संजय सेठ ने बताया कि उपरोक्त स्थल पर चार भवन भी बनेंगे। इसके अलावे अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

    छठव्रतियों का भी रखा जायेगा ख्याल

    चूंकि इस नदी में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग छठ व्रत भी करते हैं, इसलिए इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा कि छठव्रतियों को कोई समस्या नहीं हो। उनके लिए भी सुविधा मुहैया कराई जा सके। इन मुद्दों को लेकर सांसद ने छठ पूजा समिति से जुड़े लोगों के साथ भी बातचीत की है और संबंधित अधिकारियों से भी बातचीत कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

    स्थानीय लोगों और छठ पूजा समिति सहित विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बहुत जल्द एक बैठक आयोजित की जाएगी। उसके बाद इसके निर्माण को लेकर शिलान्यास कार्य किया जाएगा। सांसद संजय सेठ ने बताया कि रांची शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए बड़े शवदाह गृह का निर्माण भी एक आवश्यक कार्य है। अब रांची शहर का विस्तार हो रहा है, ऐसे में इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए भी विभिन्न सुविधाओं वाला स्थल चाहिए, यह आवश्यक है। उन्होंने इसके लिए लगातार प्रयास किया जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है। 7.5 करोड़ की लागत से बनने वाले इस शवदाह गृह और भवन में कई प्रकार की अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस

    February 14, 2026

    Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन

    February 14, 2026

    हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस
    • Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन
    • हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप
    • दिन में गर्मी, रात में ठंड, झारखंड के बदलते मौसम से लोग बेहाल
    • रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक
    • NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.