Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!

    March 6, 2026

    झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग

    March 6, 2026

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को बनाया बिहार का CM फेस: मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे, NDA पर सियासी हमला तय
    Breaking News

    महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को बनाया बिहार का CM फेस: मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे, NDA पर सियासी हमला तय

    AdminBy AdminOctober 23, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    महागठबंधन के सभी दलों की मौजूदगी में तेजस्वी यादव को बिहार में सीएम फेस घोषित किया गया. वहीं विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी और पिछड़ा वर्ग के एक अन्य नेता बिहार में महागठबंधन के सत्ता में आने पर उपमुख्यमंत्री होंगे.खास बात ये है कि तेजस्वी के पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी भी बिहार की सीएम रह चुकी हैं. अब महागठबंधन के ऐलान के बाद इसका दूल्हा कौन वाला सवाल खत्म हो चुका है. 2015 के विधानसभा चुनाव में लालू यादव ने नीतीश कुमार को सीएम फेस बताकर उस वक्त एनडीए पर हमला करते थे. उस दौरान लालू कहते थे कि हमारा दूल्हा तो नीतीश कुमार हैं, एनडीए का दूल्हा कौन. इस बार एनडीए की तरफ से महागठबंधन से ये सवाल पूछा जा रहा था. पर अब महागठबंधन ने तेजस्वी को फेस घोषित करके बड़ा संदेश दे दिया है.

    मुकेश सहनी का आरोप बीजेपी ने हमारी पार्टी को तोड़ा

    महागठबंधन की बैठक में VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि बीजेपी ने विकासशील इंसान पार्टी को तोड़ा और हमारे विधायकों को खरीदा. तभी हमने कसम खाई थी जब तक इस पार्टी को तोड़ेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं. हम सभी महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाएंगे और भाजपा को बिहार से बाहर करेंगे.बता दें कि मुकेश सहनी की पार्टी 15 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, लेकिन दो सीटों पर RJD के उम्मीदवार भी उसके सामने हैं.

    तेजस्वी को CM फेस घोषित करने की कवायद लंबे समय से चल रही थी

    गौरतलब है कि तेजस्वी के राज्य के सीएम फेस घोषित करने की कवायद पिछले काफी वक्त से चल रही थी. कांग्रेस शुरुआत में तेजस्वी के चेहरे से दूरी बनाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन बाद में कांग्रेस भी रुख में नरमी ले आई थी. अब जबकि तेजस्वी के चेहरे का ऐलान हो गया तो महागठबंधन के सभी दल उनके नेतृत्व में राज्य में चुनाव प्रचार करना शुरू करेंगे. आरजेडी के कोर वोटर मुस्लिम और यादव के साथ-साथ इस बार तेजस्वी ने कुशवाहा और सवर्ण कार्ड भी खेला है. अगर इस बार बिहार में उनका दांव सफल रहा तो एनडीए को मुश्किल होने वाली है. बहरहाल, लालू यादव ने अपने दांवपेच के जरिए तेजस्वी को सीएम का चेहरा घोषित करवाकर एक बड़ी जीत तो हासिल कर ली है. अब तेजस्वी महागठबंधन के दलों के साथ मिलकर बिहार में जीत का दांव के लिए सियासी मोहरे तेजी से चलेंगे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!

    March 6, 2026

    झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग

    March 6, 2026

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!
    • झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग
    • दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी
    • UPSC CSE 2025 Final Result Out! 958 अभ्यर्थी बने IAS, IPS और IFS अधिकारी
    • झारखंड में हॉस्पिटल मैनेजर के 201 पदों पर भर्ती, 10 मार्च से आवेदन शुरू
    • ED का शिकंजा कसा: अनिल अंबानी की कंपनियों पर मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.