पूर्वी एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। उत्तर कोरिया ने शनिवार को समुद्र की ओर 10 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं। यह मिसाइल परीक्षण ऐसे समय में हुआ जब दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनाएं संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रही थीं।
इस घटना के बाद जापान और दक्षिण कोरिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं, जबकि जापान सरकार ने आपातकालीन चेतावनी भी जारी की है।
प्योंगयांग के पास से दागी गईं मिसाइलें
दक्षिण कोरिया की सेना के अनुसार, मिसाइलें राजधानी प्योंगयांग के पास के इलाके से दोपहर करीब 1:20 बजे (स्थानीय समय) लॉन्च की गईं।
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि मिसाइलों को देश के पूर्वी तट से लगे समुद्र की ओर दागा गया।
हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये मिसाइलें किसी आबादी वाले इलाके में नहीं गिरीं और समुद्र में जाकर गिर गईं।
जापान के कोस्ट गार्ड ने भी की पुष्टि
जापान के कोस्ट गार्ड ने भी उत्तर कोरिया की ओर से मिसाइल लॉन्च किए जाने की पुष्टि की है।
कोस्ट गार्ड के अनुसार, उनके रडार सिस्टम ने ऐसी वस्तु का पता लगाया जो संभवतः बैलिस्टिक मिसाइल थी और बाद में समुद्र में गिर गई।

