Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक

    February 13, 2026

    NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक

    February 13, 2026

    मधुकम में लौटी उम्मीद, हाईकोर्ट स्टे के बाद घरों का निर्माण शुरू

    February 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में जातिगत सर्वेक्षण का रास्ता हुआ साफ़, आज कैबिनेट में मिल सकती है मंजूरी
    Breaking News

    झारखंड में जातिगत सर्वेक्षण का रास्ता हुआ साफ़, आज कैबिनेट में मिल सकती है मंजूरी

    AdminBy AdminJune 19, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    jharkhand cabinet
    jharkhand cabinet
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jharkhand Cabinet: झारखंड में जाति सर्वेक्षण का रास्ता साफ हो गया है. राज्य सरकार ने कार्मिक व प्रशासनिक सुधार विभाग के कार्य दायित्व में जाति सर्वेक्षण को शामिल करने का फैसला किया है. इसके लिए झारखंड कार्यपालिका नियमावली में संशोधन किया जा रहा है.

    झारखंड कार्यपालिका नियमावली में बदलाव

    झारखंड कैबिनेट को भेजे गये प्रस्ताव में कहा गया है कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़े वर्ग के सदस्य सदियों से वंचित, शोषित और हाशिये पर रहे हैं. इसलिए राज्य सरकार आनुपातिक समानता में तेजी लाने के उद्देश्य से जाति सर्वेक्षण करायेगी. इसके लिए झारखंड कार्यपालिका नियमावली में बदलाव करते हुए कार्मिक विभाग के कार्य दायित्व में जाति सर्वेक्षण को भी जोड़ा जाये.

    लुगुबुरु पहाड़ पर रोका जायेगा डीवीसी का पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट

    राज्य सरकार बोकारो जिला के लुगुबुरू पहाड़ पर दामोदर घाटी निगम का प्रस्तावित 1500 मेगावाट पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट का निर्माण रोकेगी. गृह विभाग की जांच रिपोर्ट में प्रोजेक्ट का निर्माण बलपूर्वक कराने पर आदिवासी समुदाय की जनभावना आहत होने, लोक शांति भंग होने और जनाक्रोश का सामना करने की आशंका जतायी गयी है. कहा गया है कि प्रोजेक्ट से संताली आदिवासियों के प्रसिद्ध महाधर्म स्थल का प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित होगी. अब राज्य सरकार भारत सरकार से उक्त प्रोजेक्ट को स्थगित करने का आग्रह करेगी.

    शहरी निकायों के मेयर व अध्यक्ष करेंगे पारा शिक्षकों का सेवा सत्यापन

    राज्य के शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों के जनप्रतिनिधि पारा शिक्षकों की सेवा का सत्यापन करेंगे. नगर निगम के मेयर व नगर परिषद के अध्यक्ष के नेतृत्व में कमेटी गठित कर पारा शिक्षकों का सेवा सत्यापन किया जायेगा. झारखंड सहायक अध्यापक (पारा टीचर) सेवा शर्त नियमावली में प्रतिवर्ष शिक्षकों के मानदेय में चार प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रावधान है. इसके लिए प्रति वर्ष सेवा सत्यापन को अनिवार्य बनाया गया है.

    इसे भी पढें: बिहार के नवादा में JDU नेता Ranvijay Paswan पर ताबड़तोड़ फायरिंग

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक

    February 13, 2026

    NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक

    February 13, 2026

    मधुकम में लौटी उम्मीद, हाईकोर्ट स्टे के बाद घरों का निर्माण शुरू

    February 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक
    • NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक
    • मधुकम में लौटी उम्मीद, हाईकोर्ट स्टे के बाद घरों का निर्माण शुरू
    • देहरादून में दिनदहाड़े गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, सिल्वर सिटी मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
    • झारखंड पुलिस में बड़ा अपग्रेड: 893 अत्याधुनिक डिजिटल वायरलेस उपकरणों की खरीद, संचार होगा तेज और सुरक्षित
    • हज़ारीबाग में हाथियों का तांडव! एक ही परिवार के 4 समेत 6 की दर्दनाक मौत, गांव में मातम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.