Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मरांग बुरु में बाहा पर्व के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया

    February 10, 2026

    जेल की सलाखों के पीछे राजपाल यादव, सोनू सूद बने उम्मीद की किरण

    February 10, 2026

    रांची में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, 9 राउंड फायरिंग

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Apps»Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट
    Apps

    Jharkhand Weather: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट

    AdminBy AdminFebruary 4, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे लोगों को फिलहाल ठंड से राहत बनी रहेगी। हालांकि इसके बाद ठंड दोबारा बढ़ने के आसार हैं।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 6, 7 और 8 फरवरी को राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर फिर से बढ़ जाएगा।

    फरवरी के अंत तक बना रहेगा उतार-चढ़ाव

    Jharkhand Weather Forecast के अनुसार फरवरी महीने के अंत तक मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रह सकता है। अगले दो दिनों तक राहत के बाद ठंडी हवाओं का असर बढ़ेगा। मंगलवार देर शाम से ही राजधानी और आसपास के जिलों में ठंडी हवा चलने लगी है।

    राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना जताई गई है। हालांकि मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने लगातार बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

    चाईबासा रहा सबसे गर्म, गुमला सबसे ठंडा

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा। कई इलाकों में हल्का कोहरा देखा गया।

    • सबसे अधिक अधिकतम तापमान: 31.4°C (चाईबासा)
    • सबसे कम न्यूनतम तापमान: 8.4°C (गुमला)

    वहीं राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    अगले चार दिन रांची का तापमान ऐसा रहेगा

    • 4 फरवरी: अधिकतम 26°C | न्यूनतम 12°C
    • 5 फरवरी: अधिकतम 26°C | न्यूनतम 10°C
    • 6 फरवरी: अधिकतम 25°C | न्यूनतम 9°C
    • 7 फरवरी: अधिकतम 25°C | न्यूनतम 9°C

    मौसम विभाग का कहना है कि 6 फरवरी से ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मरांग बुरु में बाहा पर्व के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया

    February 10, 2026

    रांची में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, 9 राउंड फायरिंग

    February 10, 2026

    बोकारो: जयंत सिंह हत्याकांड के आरोपी बिनोद खोपड़ी का अवैध कार्यालय ध्वस्त, BSL–प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    February 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मरांग बुरु में बाहा पर्व के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया
    • जेल की सलाखों के पीछे राजपाल यादव, सोनू सूद बने उम्मीद की किरण
    • रांची में देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, 9 राउंड फायरिंग
    • बोकारो: जयंत सिंह हत्याकांड के आरोपी बिनोद खोपड़ी का अवैध कार्यालय ध्वस्त, BSL–प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
    • झारखंड के IPS अफसरों ने 2025 में बढ़ाया रियल एस्टेट निवेश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट खरीदी
    • ED के सामने पेश नहीं हुई टीना अंबानी, जानिए किस मामले में पूछताछ को बुलाया
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.