Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चाईबासा में एसीबी की कार्रवाई: घूस लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

    December 13, 2025

    धनबाद के झरिया फायर एरिया में जहरीली गैस से हाहाकार: दो महिलाओं की मौत, हालात का जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव अविनाश कुमार और DGP तदाशा मिश्रा

    December 13, 2025

    नक्सल मोर्चे पर पुलिस की बड़ी तैयारी: झारखंड जगुआर IG करेंगे 6 रेंज के SPs के साथ समीक्षा बैठक

    December 13, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में आज से अगले तीन दिन होगी भारी बारिश, तेज हवाओं के साथ वज्रपात, Alert जारी
    Breaking News

    झारखंड में आज से अगले तीन दिन होगी भारी बारिश, तेज हवाओं के साथ वज्रपात, Alert जारी

    AdminBy AdminMay 29, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    jharkhand weather
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jharkhand Weather Today: रांची-बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव (लो प्रेशर) के कारण झारखंड के कई इलाकों में बुधवार की दोपहर बारिश हुई. निम्न दबाव वाला क्षेत्र धीरे-धीरे गहराता जा रहा है और यह साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में आगे बढ़ रहा है. इसको लेकर मौसम विभाग ने गुरुवार को भी पूरे राज्य में तेज हवा (40-50 किलोमीटर प्रति घंटा) के साथ बारिश के साथ वज्रपात की आशंका जतायी है. 29, 30 और 31 मई को भारी बारिश हो सकती है. पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    झारखंड में भारी बारिश के संकेत

    झारखंड के उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों में गुरुवार को कहीं-कहीं भारी बारिश होने के संकेत हैं. यह स्थिति 31 मई तक रह सकती है. तीनों दिन मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. एक जून को उत्तर-पश्चिम भाग को छोड़ कर शेष भागों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. अन्य जगहों पर आकाश में बादल छाये रहेंगे. आकाश में बादल छाये रहने तथा बारिश होने से अधिकतम तापमान में कमी आयी है.

    राजधानी का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री

    मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा का रहा. यहां का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है.

    बारिश व वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी

    लो प्रेशर के कारण तीन दिनों तक झारखंड में बारिश व वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने के कारण खास कर निचले इलाके में रहनेवाले लोग सचेत रहें. लोग नदी-नाले का पास सावधानी बरतें. वज्रपात को देखते हुए खेत-खलिहान जाने सहित पेड़ और बिजली पोल के नीचे रहने से बचें और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं.

    शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    शहर तापमान
    रांची 31.7
    जमशेदपुर 35.3
    मेदिनीनगर 36.4
    बोकारो 35.1
    चाईबासा 34.6
    हजारीबाग 34.0
    खूंटी 33.7
    लातेहार 28.0
    देवघर 35.4
    धनबाद 31.7

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    चाईबासा में एसीबी की कार्रवाई: घूस लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

    December 13, 2025

    धनबाद के झरिया फायर एरिया में जहरीली गैस से हाहाकार: दो महिलाओं की मौत, हालात का जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव अविनाश कुमार और DGP तदाशा मिश्रा

    December 13, 2025

    नक्सल मोर्चे पर पुलिस की बड़ी तैयारी: झारखंड जगुआर IG करेंगे 6 रेंज के SPs के साथ समीक्षा बैठक

    December 13, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चाईबासा में एसीबी की कार्रवाई: घूस लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार
    • धनबाद के झरिया फायर एरिया में जहरीली गैस से हाहाकार: दो महिलाओं की मौत, हालात का जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव अविनाश कुमार और DGP तदाशा मिश्रा
    • नक्सल मोर्चे पर पुलिस की बड़ी तैयारी: झारखंड जगुआर IG करेंगे 6 रेंज के SPs के साथ समीक्षा बैठक
    • लियोनल मेसी ने रखा भारत में कदम, एयरपोर्ट पर एक झलक पाने के लिए फैंस हुए क्रेजी
    • झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: वंदना दादेल और मस्त राम मीणा को मिलेगा अपर मुख्य सचिव पद, DPC ने दी मंजूरी
    • Aragoda Chowk Ranchi में Liquor Bar की License Suspended: SSP की रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.