Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट

    March 7, 2026

    पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट

    March 7, 2026

    नेपाल में 47 सीटों के नतीजे घोषित, बालेन शाह जीत के करीब

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»शिक्षा के मूल्यांकन में टॉप पर झारखंड का भी एक जिला
    Breaking News

    शिक्षा के मूल्यांकन में टॉप पर झारखंड का भी एक जिला

    AdminBy AdminSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिये झारखंड सरकार लगातार काम कर रही है. जिसको लेकर अभी मूल्यांकन किया गया. जिसके परिणाम निकलकर सामने आए हैं.

    झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, रांची द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत निर्धारित 24 सूचकों के औसत मूल्यांकन में कोडरमा जिले ने शानदार सफलता प्राप्त की है. जिले ने 79.05% अंक हासिल कर राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है. यह उपलब्धि शिक्षा क्षेत्र में हो रहे निरंतर सुधार, बेहतर प्रबंधन तथा प्रशासनिक प्रयासों का स्पष्ट प्रमाण है.

    कोडरमा के बाद जामताड़ा जिले ने 78.83% अंकों के साथ दूसरा स्थान और लोहरदग्गा जिले ने 76.33% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया. इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कोडरमा के उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा, जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा, सहित शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई और धन्यवाद दिया.

    शिक्षा की गुणवत्ता ऊंचाई ले चाएगा विभाग

    यह उपलब्धि कोडरमा जिले के शिक्षा विभाग के कड़ी मेहनत, बेहतर टीम वर्क और योजनाबद्ध प्रयासों का नतीजा है. जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि वह शिक्षा की गुणवत्ता को और ऊंचाई तक ले जाने के लिए लगातार काम करता रहेगा, ताकि जिले के हर बच्चे को समान, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर प्राप्त हो सके. कोडरमा की यह सफलता न केवल जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह झारखंड के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत है कि समर्पण और सुनियोजित प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए जा सकते हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट

    March 7, 2026

    पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट

    March 7, 2026

    नेपाल में 47 सीटों के नतीजे घोषित, बालेन शाह जीत के करीब

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट
    • पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट
    • नेपाल में 47 सीटों के नतीजे घोषित, बालेन शाह जीत के करीब
    • झारखंड पुलिस के लिए नया निर्देश, 9 मार्च से लागू होगी समर यूनिफॉर्म
    • किसी के पिता दर्जी, किसी के पोस्टमास्टर… झारखंड के इन बच्चों ने UPSC में रच दिया इतिहास
    • झारखंड ओलिंपियाड परीक्षा: 5 विषयों से पूछे जाएंगे सवाल, जानिए कब होंगे एग्जाम ?
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.