Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, भारत रत्न की मांग तेज

    January 25, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 25th Jan | Dhanbad

    January 25, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 25th Jan | Ranchi

    January 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»गिरिडीह में रेलवे ट्रैक पर युवक की दर्दनाक मौत, ट्रेन से कटकर जान जाने की आशंका
    Breaking News

    गिरिडीह में रेलवे ट्रैक पर युवक की दर्दनाक मौत, ट्रेन से कटकर जान जाने की आशंका

    AdminBy AdminDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    giridih news, pachemba thana, railway track dead body, jharkhand crime news, giridih breaking news, train accident news, prakash das death, giridih police, jharkhand news today
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गिरिडीह : जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिचक गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। मृतक की पहचान हरिचक निवासी टुपलाल दास के 30 वर्षीय पुत्र प्रकाश दास के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर रेलवे ट्रैक पर पड़े शव पर पड़ी। शव की हालत बेहद क्षत-विक्षत थी, जिसे देखकर ग्रामीण डर गए और तुरंत इसकी सूचना पचंबा थाना पुलिस को दी। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

    पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

    सूचना मिलते ही पचंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है।

    हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

    फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    giridih breaking news Giridih News giridih police jharkhand crime news jharkhand news today pachemba thana prakash das death railway track dead body train accident news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, भारत रत्न की मांग तेज

    January 25, 2026

    रांची के बरियातू फायरिंग रेंज में आगजनी, असामाजिक तत्वों की करतूत से मचा हड़कंप

    January 24, 2026

    रांची में सनकी पति का खौफनाक कदम, आपसी विवाद में पत्नी को मारी गोली

    January 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, भारत रत्न की मांग तेज
    • Koylanchal Samvad e-paper | 25th Jan | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 25th Jan | Ranchi
    • रांची के बरियातू फायरिंग रेंज में आगजनी, असामाजिक तत्वों की करतूत से मचा हड़कंप
    • रांची में सनकी पति का खौफनाक कदम, आपसी विवाद में पत्नी को मारी गोली
    • CM की गैरमौजूदगी में दुमका में ये करेंगे ध्वजारोहण, गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.