Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI PDF 06-07-2025

    July 6, 2025

    KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD PDF 06-07-2025

    July 6, 2025

    पटना के बड़े बिजनेसमैन और मगध अस्पताल के मालिक गोपाल खेमका की हत्या

    July 5, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»भाकपा माओवादी के दो सबजोनल कमांडर ने किया आत्मसमर्पण
    झारखण्ड

    भाकपा माओवादी के दो सबजोनल कमांडर ने किया आत्मसमर्पण

    AdminBy AdminApril 19, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    डालटनगंज: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के दो सबजोनल कमांडर संतु भुइयां उर्फ संतोष भुइयां उर्फ धन्नजय भुइयां (32वर्ष) और राजेश ठाकुर (35वर्ष) ने बुधवार को पलामू पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। संतु भुइयां पर झारखंड सरकार ने पांच लाख का इनाम घोषित कर रखा था। संतु भुइयां बूढापहाड़ पर नक्सल गतिविधियों नें शामिल था, जबकि राजेश ठाकुर छकरबंधा इलाके में सक्रिय था।

    पलामू के जोनल आइजी राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त आंजेनयुलू दोड्डे, एसपी चंदन सिन्हा, गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा, सीआरपीएफ 134 बटालिएन के कमांडेंट सुदेश कुमार, सीआरपीएफ 172 बटालिएन के उपसमादेष्टा यूआर रामेश्वरम, सदर एसडीपीओ सदर ऋषभ गर्ग एवं विश्रामपुर के एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने दोनों नक्सलियों का फुल माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। पुलिस दोनों को आत्मसमर्पण करा कर बड़ी सफलता मान रही है।
    संतू भुइयां पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के करकटा गांव के सिअरभुक्का का, जबकि राजेश ठाकुर नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा का रहने वाला है। उपायुक्त ने झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुर्नावास नीति के तहत चेक प्रदान किया। इसके अलावा अन्य लाभ देने की घोषणा की।

    संतु भुइयां के खिलाफ 24 मामले दर्ज हैं। 10 मामले गढ़वा जिले के भंडरिया थाना में दर्ज है, जबकि 9 मामले नौडीहा बाजार थाना में दर्ज है। इसी तरह रंका, महुआडाड़, पाटन, पांकी, छतरपुर के नौडीहा ओपी में एक-एक मामले दर्ज हैं।  राजेश ठाकुर के खिलाफ आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। छतरपुर में दो, नौडीहाबाजार में एक और मदनपुर में दो मामले दर्ज हैं।

    पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि दोनों के आत्मसमर्पण करने से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है आत्मसमर्पण करने के बाद दोनों ने अपने संगठन के बारे में पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। इसके आधार पर पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही है ।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रामगढ़ में अवैध कोयला खनन के दौरान हुआ बड़ा हादसा, जमीन में दब गए 10 लोग

    July 5, 2025

    रांची के एक शिक्षण संस्थान में CID की छापेमारी, एक दर्जन गाड़ियों से पहुंची टीम

    July 5, 2025

    रांची में कांग्रेस नेता के छोटे भाई हेमंत साहू पर चलीं गोलियां, पारस अस्पताल में जोरदार हंगामा

    July 4, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI PDF 06-07-2025
    • KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD PDF 06-07-2025
    • पटना के बड़े बिजनेसमैन और मगध अस्पताल के मालिक गोपाल खेमका की हत्या
    • रामगढ़ में अवैध कोयला खनन के दौरान हुआ बड़ा हादसा, जमीन में दब गए 10 लोग
    • रांची के एक शिक्षण संस्थान में CID की छापेमारी, एक दर्जन गाड़ियों से पहुंची टीम
    • KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 05.07.2025 PDF
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.