Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चौपारण के प्रभारी चिकित्सक को ACB ने 4000 घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

    July 1, 2025

    पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर बिमल लकड़ा बेहोस होकर गिरे, रांची में चल रहा इलाज

    July 1, 2025

    झारखंड के 6 स्पीड कॉरिडोर होंगे भारतमाला प्रोजेक्ट से लिंक, जानिए पूरी डिटेल

    July 1, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»धनबाद के झरिया में दो लोगों की मौत के बाद बेकाबू हुआ माहौल
    Breaking News

    धनबाद के झरिया में दो लोगों की मौत के बाद बेकाबू हुआ माहौल

    AdminBy AdminAugust 16, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jharkhand News in Hindi: लोदना क्षेत्र के देव प्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना में मंगलवार दोपहर लगभग 12:30 बजे ओबी डंपिंग करने जा रहे हालपेक की चपेट में आने से कैंपर चालक लोदना श्रमिक कल्याण निवासी 30 वर्षीय जय चौहान व इंचार्ज भूली निवासी 25 वर्षीय रज्जी इमाम अली की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

    गैस कटर से काटकर शवों को निकाला गया बाहर

    घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के काफी संख्या में लोग घटना स्थल पहुंचे। कैंपर पूरी तरह चपटा हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग व मजदूरों ने जमकर विरोध किया।

    घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अभिषेक कुमार, झरिया अंचलाधिकारी प्ररेश कुशवाहा, घनुडीह ओपी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने की काफी कोशिश की, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

    लगभग तीन घंटे बाद आक्रोशित लोगों को शांत करा कर कंपनी से गैस कटर मंगवाया गया और दोनों को गैस कटर से कटकर बाहर निकल गया।

    पाकलेन ने कुछ दूरी तक कैंपर को घसीटते हुए ले गया

    घटना के दौरान वहां मौजूद मजदूरों ने बताया कि पाकलेन कैंपर को अपनी चपेट में लेते हुए कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक दूसरे पाकलेन के चालक ने उक्त पाकलेन के चालक को इसकी जानकारी भी दी। इसके बावजूद चालक को समझ में नही आया। कुछ दूरी के बाद पाकलेन ने उसे अपने पुरी चपेट में ले लिया।

    लोगों ने किया पुलिस, नेता व परियोजना के गाड़ी पर पथराव

    घटना के दौरान मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग व मजदूर पहुंच गए। घटना को देख आक्रोशित लोगों ने पुलिस, नेता और परियोजना के वाहनों पर पथराव कर दिया। लोगों ने जनता मजदूर संघ के नेता संजीत सिंह, घनुडीह ओपी पुलिस की गश्ती वाहन, झरिया पुलिस के वाहन व सीआईएसएफ की गाड़ी पर पथराव कर उन्‍हें क्षतिग्रस्त कर दिया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    चौपारण के प्रभारी चिकित्सक को ACB ने 4000 घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

    July 1, 2025

    पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर बिमल लकड़ा बेहोस होकर गिरे, रांची में चल रहा इलाज

    July 1, 2025

    झारखंड के 6 स्पीड कॉरिडोर होंगे भारतमाला प्रोजेक्ट से लिंक, जानिए पूरी डिटेल

    July 1, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चौपारण के प्रभारी चिकित्सक को ACB ने 4000 घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
    • पूर्व इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर बिमल लकड़ा बेहोस होकर गिरे, रांची में चल रहा इलाज
    • झारखंड के 6 स्पीड कॉरिडोर होंगे भारतमाला प्रोजेक्ट से लिंक, जानिए पूरी डिटेल
    • साइबर ठगी का शिकार बन गए विधायक शशि भूषण मेहता, गाड़ी की नीलामी के नाम पर ठगों ने उड़ाए 1.27 लाख
    • पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोड़ा-बारिपदा NH पर खड़े प्रोपलीन गैस से लदे टैंकर में रिसाव, इलाके में दहशत
    • झारखंड में अगले 6 दिनों तक होती रहेगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.