रामगढ: जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत हेसला पंचायत में आज सोमवार को स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है. पीटीपीएस (पतरातू थर्मल पावर स्टेशन) की अधिग्रहित भूमि पर बने सरकारी आवासों को खाली कराने की प्रशासनिक तैयारी की खबर फैलते ही स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे सड़कों पर उतर आए हैं और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.

