Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चलती ट्रेन में धुआं-धुआं! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री

    March 23, 2026

    LPG संकट! 14.2KG सिलेंडर में अब सिर्फ 10KG गैस? जानिए क्या है पूरा मामला

    March 23, 2026

    BSEB इंटर रिजल्ट 2026 का काउंटडाउन शुरू, कुछ ही देर में जारी होगा परिणाम

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»UPSC परीक्षा पास करने पर खुश थी दिव्या पांडेय, सच्चाई सामने आई तो मांगनी पड़ी माफी
    झारखण्ड

    UPSC परीक्षा पास करने पर खुश थी दिव्या पांडेय, सच्चाई सामने आई तो मांगनी पड़ी माफी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 4, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पहली बार में सिविल सेवा परीक्षा पास करने का दावा करने वाली दिव्या पांडे के परिवार ने गलत जानकारी देने के लिये शुक्रवार को जिला प्रशासन और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड से माफी मांगी है. क्योंकि नतीजों की खबर वायरल होने के बाद दोनों ने उसे सम्मानित किया था.

    इसके अलावा परिवार ने मीडिया से भी माफी मांगी और कहा कि यह ‘अनजाने में हुई गलती’ है. दिव्या पांडे की ओर से माफी मांगते हुए उनके परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने कहा कि वास्तव में दक्षिण भारत की दिव्या पी परीक्षा में सफल हुई थीं.

    दोस्त के फोन से हुई गलतफहमी
    दिव्या पांडे की बड़ी बहन प्रियदर्शनी पांडे ने कहा कि उनकी बहन को उत्तर प्रदेश में उनके दोस्त ने सूचित किया था कि उन्होंने यूपीएससी में 323वां रैंक हासिल किया है और ‘हमने यूपीएससी की वेबसाइट पर परिणाम की जांच करने की कोशिश की, लेकिन इंटरनेट काम नहीं कर रहा था. यह अनजाने में हुई गलती थी.’

    सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पीएम प्रसाद और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बिना किसी कोचिंग के स्मार्ट फोन और इंटरनेट की मदद से पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास करने के परिवार के दावों के बाद दिव्या पांडे के पिता को सम्मानित किया, जो सीसीएल के सेवानिवृत क्रेन ऑपरेटर हैं.

    झूठे दावे करने का इरादा नहीं था: परिवार
    इन दावों की मीडिया में खूब चर्चा हुई. अपने कार्यालय में दिव्या पांडे को सम्मानित करने वाली रामगढ़ की उपायुक्त माधवी मिश्रा ने इसे ‘मानवीय गलती’ करार दिया है. परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि फर्जी खबर फैलाने या झूठे दावे करने का उनका कोई इरादा नहीं था. उन्होंने कहा कि सच्चाई का पता लगाने के बाद दिव्या दिल्ली के लिए रवाना हो गई है. दिव्या झारखंड के रामगढ़ जिले के चित्तरपुर ब्लॉक के अंतर्गत रजरप्पा कॉलोनी की रहने वाली है.

    कौन हैं दिव्या पांडेय?
    रामगढ़ जिला के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल रजरप्पा के रिटायर्ड क्रेन ऑपरेटर जगदीश पांडे की सुपुत्री दिव्या पांडे ने आईएएस बनने के लिए यूपीएससी की तैयारी की थी. उनके पास होने की खबर आने के बाद पूरे रामगढ़ में खुशी की लहर थी. आपको बता दें कि दिव्या की प्रारंभिक परीक्षा डीएवी रजरप्पा से हुई है. रांची विमेंस कॉलेज से बीबीए पास करने के बाद यूपीएससी की तैयारी में जुट गई थीं. बिना किसी कोचिंग के वो यूपीएससी परीक्षा में शामिल हुई थीं. दिव्या पांडे दो बहन ओर एक भाई में सबसे छोटी है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चलती ट्रेन में धुआं-धुआं! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री
    • LPG संकट! 14.2KG सिलेंडर में अब सिर्फ 10KG गैस? जानिए क्या है पूरा मामला
    • BSEB इंटर रिजल्ट 2026 का काउंटडाउन शुरू, कुछ ही देर में जारी होगा परिणाम
    • न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर विमान-ट्रक टक्कर, कई घायल, सभी उड़ानों पर ग्राउंड स्टॉप
    • Koylanchal Samvad e-paper | 23rd March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 23rd March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.