भारत में US के राजदूत सर्जियो गोर ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात करने के बाद X पर एक पोस्ट साझा किया। पोस्ट में उन्होंने कहा कि US राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप US-भारत संबंधों को बहुत ज्यादा अहमियत देते हैं। गोर ने आगे कहा, “कुछ दिनों के लिए US वापस आया हूं। सबसे पहले, व्हाइट हाउस में हमारे राष्ट्रपति से मुलाकात हुई। राष्ट्रपति US और भारत के बीच संबंधों को बहुत ज्यादा अहमियत देते हैं।”
जनवरी में संभाला था भारत में US राजदूत का पद
बता दे कि गोर ने ओवल ऑफिस में ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की। गोर ने इस साल जनवरी में भारत में US राजदूत का पद संभाला था। इससे पहले, उन्होंने व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल पर्सनल ऑफिस के निदेशक के तौर पर काम किया हैं। गोर दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए US के विशेष दूत के तौर पर भी काम करते हैं।

