Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सारंडा नक्सल ऑपरेशन में दर्दनाक हादसा: तूफान में पेड़ गिरने से कोबरा जवान राकेश कुमार शहीद

    April 8, 2026

    US-Iran Ceasefire News: 15 दिनों की शांति, होर्मुज भी खुलेगा, कैसे बनी बात ? ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर

    April 8, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 8th April | Dhanbad

    April 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»US-Iran Ceasefire News: 15 दिनों की शांति, होर्मुज भी खुलेगा, कैसे बनी बात ? ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर
    Breaking News

    US-Iran Ceasefire News: 15 दिनों की शांति, होर्मुज भी खुलेगा, कैसे बनी बात ? ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर

    AdminBy AdminApril 8, 2026No Comments7 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    US-Iran agreed to two-week ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान के साथ 2 हफ्ते यानी करीब 15 दिनों का सीजफायर का ऐलान कर दिया. इसके लिए एक शर्त रखी गई है- ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तुरंत, पूरी तरह और सुरक्षित तरीके से खोलना होगा. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की अपील के बाद ट्रंप ने यह फैसला लिया. ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा कि दोनों तरफ से सीजफायर होगा. इसका मकसद लंबे समय के लिए ईरान और पूरे मध्य पूर्व में शांति कायम करना है.

    ईरान जंग रुक गई. अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर हो गया. अब 15 दिनों तक कोई बमबारी नहीं होगी. डोनाल्ड ट्रंप ने डेडलाइन खत्म होने से पहले सीजफायर का ऐलान किया. ईरान की ओर से भी सीजफायर पर ऐलान हो गया है. सीजफायर में होर्मुज खोलने पर सहमति बन गई है. अब होर्मुज भी खुलेगा. वहीं, अब इजरायल भी ईरान पर हमले नहीं करेगा. उसने भी डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर से सहमति जता दी है. अब ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत इस्लामाबाद में होगी. अब सवाल है कि आखिर 15 दिनों के बीच क्या होगा, अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता कहां और कब होगी, होर्मुज पर क्या है प्लान?
    सबसे पहले जानते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-अमेरिका सीजफायर पर क्या कहा. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की सभ्यता खत्म करने की डेडलाइन से पहले ही सीजफायर का ऐलान कर दिया. ईरान पर हमले अभी 2 हफ्ते के लिए टल गए हैं. अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्तों के लिए सीजफायर पर सहमति बन गई है. शांति समझौते की उम्मीद राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के अनुरोध पर ईरान पर होने वाले अटैक को रोक दिया. खुद ट्रंप का कहना है कि अमेरिका को ईरान की तरफ से 10 बिंदुओं का प्रस्ताव मिला है, जिस पर बातचीत हो सकती है. पहले के ज़्यादातर विवादित मुद्दों पर अमेरिका और ईरान के बीच सहमति बन चुकी है.
    ईरान-अमेरिका जंग सीजफायर की पूरी कहानी
    अब जरा फ्लैशबैक में चलते हैं. ईरान-अमेरिका युद्ध की यह कहानी फरवरी 2026 से शुरू हुई. 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर अटैक किया था. अमेरिका और इजराइल के साथ ईरान के बीच तनाव बढ़ा तो ईरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया. इस रास्ते से दुनिया का करीब 20 फीसदी तेल और गैस गुजरता है. ईरान ने इसे हथियार की तरह इस्तेमाल किया. तेल की कीमतें आसमान छू गईं. अमेरिका ने कई बार चेतावनी दी कि होर्मुज खोलो वरना हमला होगा. अब ट्रंप ने मंगलवार शाम 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) तक का डेडलाइन दिया था. उन्होंने कहा कि अगर नहीं खोला तो ईरान के पुल, पावर प्लांट सब नष्ट कर देंगे. ईरान की सभ्यता खत्म हो जाएगी.
    ईरान का 10 प्वाइंटर्स प्लान
    ईरान ने पहले अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. उसने कहा कि अस्थायी शांति नहीं चलेगी. ईरान ने इसके बाद अमेरिका को 10 सूत्री प्लान दिया. इसमें मांग की गई कि युद्ध हमेशा के लिए खत्म हो, होर्मुज में सुरक्षित रास्ता बने, सैंक्शन हटाए जाएं और युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई हो. ईरान ने साफ कहा कि अस्थायी ब्रेक सिर्फ दुश्मन को फिर से तैयार होने का मौका देगा. इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप आग बबूला हो गया. उन्होंने ईरान को मिटाने की कसम खा ली. आज मंगलवार आठ बजे की डेडलाइन तय कर दी. इस दौरान पाकिस्तान ने मध्यस्थता की. पाकिस्तान के पीएम शरीफ ने ट्रंप से सीधे अपील की कि डेडलाइन 2 हफ्ते बढ़ा दी जाए और ईरान के साथ बातचीत की टेबल पर बैठा जाए.
    ईरान भी सीजफायर पर सहमत
    ईरान ने भी अमेरिका के गुस्से को देखते हुए सीजफायर पर अपनी सहमति जता दी. जी हां, डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने से डेढ़ घंटे पहले अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ. ट्रंप ने पाकिस्तान की अपील को मान लिया. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी विदेश मंत्री के सीजफायर वाले बयान को भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. अब ईरान और अमेरिका 15 दिनों तक कोई बमबारी नहीं करेंगे. 10 अप्रैल यानी शुक्रवार को दोनों देशों के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता होगी.
    अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर, दो हफ्ते तक हमले रोकने को तैयार ट्रंप, इजरायल भी सहमत. (फाइल फोटो)
    चलिए अब जानते हैं प्वाइंटर्स में ईरान-अमेरिका सीजफायर की पूरी कहानी.
    • सीएनएन के अनुसार, इज़राइली अधिकारी अमेरिका-ईरान के बीच हुए युद्धविराम को लेकर असहज हैं, लेकिन इजरायल ने कहा है कि वह डोनाल्ड ट्रंप की पहल का पालन करेगा और युद्धविराम का सम्मान करेगा.
    • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की है कि ईरान और अमेरिका ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर तत्काल प्रभाव से सीज़फायर पर सहमति बना ली है, जिसमें लेबनान सहित सभी क्षेत्र शामिल हैं. उन्होंने इस फैसले का स्वागत करते हुए दोनों देशों के नेतृत्व का आभार जताया और उन्हें 10 अप्रैल 2026 को इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत के लिए आमंत्रित किया. शरीफ ने कहा कि दोनों पक्षों ने समझदारी और सकारात्मक रवैया दिखाया है, और उम्मीद जताई कि ‘इस्लामाबाद वार्ता’ स्थायी शांति की दिशा में अहम कदम साबित होगी.
    • व्हाइट हाउस के सीनियर अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी टाइम के हिसाब से सीज़फ़ायर आज शाम से शुरू हो रहा है, लेकिन हमारा अंदाज़ा है कि रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के फील्ड रैंक तक ऑर्डर पहुंचने में समय लगेगा.
    • दो हफ़्ते के लिए ईरान की आर्म्ड फ़ोर्स के साथ कोऑर्डिनेशन और टेक्निकल दिक्कतों पर ध्यान देकर होर्मुज़ स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता बनाया जा सकेगा. ईरान के विदेश मंत्री अराघची का कहना है कि ईरान की सेना के तालमेल से दो हफ़्ते तक होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रास्ता बनाया जा सकेगा.
    • ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के निर्देश और परिषद की मंजूरी के बाद संघर्षविराम का फैसला लिया गया है. बयान में कहा गया कि युद्ध के मैदान में ईरान और ‘प्रतिरोध धुरी’ की बढ़त और दुश्मन की अपनी धमकियों को लागू करने में असफलता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया.

    डोनाल्ड ट्रंप का बयान : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से हुई बातचीत के आधार पर और उनके इस अनुरोध को देखते हुए कि आज रात ईरान पर भेजी जा रही विनाशकारी सैन्य कार्रवाई को रोका जाए, उन्होंने ईरान पर बमबारी और हमले को दो सप्ताह के लिए निलंबित करने पर सहमति जताई है. उन्होंने कहा कि यह फैसला इस शर्त पर लिया गया है कि ईरान तुरंत, पूरी तरह और सुरक्षित तरीके से Strait of Hormuz को खोलने पर सहमत हो. ट्रंप ने इसे दोनों पक्षों की ओर से सीजफायर बताया. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि अमेरिका अपने लगभग सभी सैन्य उद्देश्यों को हासिल कर चुका है, और ईरान के साथ दीर्घकालिक शांति समझौते तथा मध्य-पूर्व में शांति को लेकर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है. ट्रंप के मुताबिक, ईरान ने 10 बिंदुओं वाला प्रस्ताव दिया है. इसे बातचीत के लिए एक व्यावहारिक आधार माना जा रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच पहले से विवाद के अधिकांश मुद्दों पर सहमति बन चुकी है. उन्होंने कहा कि दो सप्ताह का यह समय समझौते को अंतिम रूप देने के लिए दिया गया है. अंत में ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में और मध्य-पूर्व के देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए, इस लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे का समाधान करीब आते देखना सम्मान की बात है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    सारंडा नक्सल ऑपरेशन में दर्दनाक हादसा: तूफान में पेड़ गिरने से कोबरा जवान राकेश कुमार शहीद

    April 8, 2026

    दिनदहाड़े Ranchi में बड़ी लूट! प्रीति ज्वेलर्स से सोना-चांदी लेकर फरार हुए हथियारबंद बदमाश

    April 7, 2026

    मां कामाख्या के दरबार में CM हेमन्त सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए की विशेष पूजा

    April 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • सारंडा नक्सल ऑपरेशन में दर्दनाक हादसा: तूफान में पेड़ गिरने से कोबरा जवान राकेश कुमार शहीद
    • US-Iran Ceasefire News: 15 दिनों की शांति, होर्मुज भी खुलेगा, कैसे बनी बात ? ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 8th April | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 8th April | Ranchi
    • दिनदहाड़े Ranchi में बड़ी लूट! प्रीति ज्वेलर्स से सोना-चांदी लेकर फरार हुए हथियारबंद बदमाश
    • मां कामाख्या के दरबार में CM हेमन्त सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए की विशेष पूजा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.