Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»भाजपा के उम्मीदवार को हराकर विनेश फोगाट ने जीता जुलाना का दंगल
    Breaking News

    भाजपा के उम्मीदवार को हराकर विनेश फोगाट ने जीता जुलाना का दंगल

    AdminBy AdminOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कुश्ती के मैदान की रानी विनेश फोगाट राजनीति के दंगल की भी महारानी बन गयी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव की मंगलवार को हो रही मतगणना के बीच कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने भाजपा के योगेश कुमार को चित कर दिया है। 15 राउंड तक चली मतगणना के बाद फोगाट ने योगेश को 5,763 मतों से पराजित कर दिया। शुरुआती बढ़त बनाने के बाद फोगाट 7 राउंड तक योगेश से पीछे चल रही थीं। लेकिन उसके बाद उन्होंने जो बढ़त बनायी कि फिर योगेश कुमार उनके आसपास भी नहीं फटक सके। विनेश फोगाट को कुल 64,491 वोट मिले जबकि योगेश 58,728 वोट ला सके।

    बता दें कि विनेश फोगाट की राजनीति में इंट्री पेरिस ओलम्पिक में मिली असफलता के बाद हुई थी। पेरिस में वजन कॉन्ट्रोवर्सी के बाद उन्हें प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा था। उसके बाद भारत, विशेषकर हरियाणा में राजनीतिक ड्रामेबाजी के बाद विनेश फोगाट की राजनीति इंट्री हो गयी और उन्होंने पहले ही चुनाव में अपने निकटतम प्रतियोगी को चित कर राजनीति के दंगल की भी रानी बन गयी हैं।

    हरियाणा में इस समय 90 विधानसभा सीटों की मतगणना चल रही है। जिसमें शुरुआत में पिछलने के बाद भाजपा तीसरी बार सरकार बनाती दीख रही है। भाजपा को इस समय तक 50 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। आईएनएलडी 2 सीटों पर आगे है, वहीं अन्य को 3 सीटों पर बढ़त है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 16th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.