Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट

    March 7, 2026

    पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट

    March 7, 2026

    नेपाल में 47 सीटों के नतीजे घोषित, बालेन शाह जीत के करीब

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    Breaking News

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-वज्रपात की चेतावनी

    AdminBy AdminSeptember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राजधानी समेत झारखंड के कई जिलों में रविवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है. एक तरफ जहां बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. वहीं दूसरी तरफ इसकी वजह से कई जगहों पर जलजमाव हो गया है.

    अगले दो से तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिनों तक झारखंड में ऐसा ही मौसम रहेगा. आईएमडी ने सोमवार को झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. इनमें पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गिरिडीह, बोकारो, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और देवघर शामिल हैं.

    बंगाल की खाड़ी में बने ट्रफ का असर

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना ट्रफ इन दिनों झारखंड और बंगाल से होकर गुजर रहा है. इसी कारण राज्य में लगातार बारिश हो रही है.

    कोल्हान में दोपहर बाद बदलेगा मौसम

    पिछले 24 घंटे में कोल्हान प्रमंडल के जिलों में अपेक्षित बारिश नहीं हुई. यहां केवल हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली. हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद यहां मौसम बदलेगा और भारी बारिश हो सकती है.

    दो डिग्री गिरा पारा

    पिछले 24 घंटों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. आज राज्य का अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहने का अनुमान है. अगले दो दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा.

    जिलावार तापमान

    – रांची : अधिकतम 26°C, न्यूनतम 22°C

    – जमशेदपुर : अधिकतम 28°C, न्यूनतम 26°C

    – धनबाद : अधिकतम 28°C, न्यूनतम 24°C

    झारखंड पर्यटन
    राँची रियल एस्टेट

    – डाल्टनगंज : अधिकतम 29°C, न्यूनतम 25°C

    – देवघर : अधिकतम 27°C, न्यूनतम 25°C

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट

    March 7, 2026

    पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट

    March 7, 2026

    नेपाल में 47 सीटों के नतीजे घोषित, बालेन शाह जीत के करीब

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट
    • पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट
    • नेपाल में 47 सीटों के नतीजे घोषित, बालेन शाह जीत के करीब
    • झारखंड पुलिस के लिए नया निर्देश, 9 मार्च से लागू होगी समर यूनिफॉर्म
    • किसी के पिता दर्जी, किसी के पोस्टमास्टर… झारखंड के इन बच्चों ने UPSC में रच दिया इतिहास
    • झारखंड ओलिंपियाड परीक्षा: 5 विषयों से पूछे जाएंगे सवाल, जानिए कब होंगे एग्जाम ?
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.